मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोए केजरीवाल, शरीब नीति में मामले में सिसोदिया के साथ हुए बरी

मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोए केजरीवाल, शरीब नीति में मामले में सिसोदिया के साथ हुए बरी
राष्ट्रीय
27 Feb 2026, 12:14 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Arvind Kejriwal: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मामले में सबूतों की कमी है और जो सबूत पेश किए गए हैं उनसे ये नहीं पता चला कि एक्साइज़ ड्यूटी पॉलिसी (Delhi Liquor policy case) में कोई साजिश थी या आपराधिक इरादा था। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दिल्ली में शराब बेचने की नई पॉलिसी बनाने में कथित भ्रष्टाचार का आरोप था।

बात करते-करते ही रो पड़े

राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की। लेकिन बात करते-करते अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे। तब उन्हें मनीष सिसोदिया और उनके वकीलों ने शांत कराया।

VIDEO | AAP national convenor Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) breaks down as he addresses media after appearing before Rouse Avenue Court over the Delhi Excise Policy case. He says, "For the past few years, the way BJP has been accusing us in the Delhi excise policy case, today… pic.twitter.com/jtREb0JyVi
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026


मीडिया से केजरीवाल ने कहा कि हम हमेशा से ये कहते आए हैं कि आखिर में सच ही जीतता है। मैं जीवन भर ईमानदारी कमाई है। हमेशा ये कहता था कि सच हमारे साथ है। इन्होंने एक मौजूदा मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया। हम पर कीचड़ उछाला गया। लेकिन आखिर में हम ही जीते।

VIDEO| AAP national convenor Arvind Kejriwal and party leader Manish Sisodia celebrate with family members after a Delhi court discharged them in an excise police-related corruption case, refusing to take cognisance of the CBI chargesheet.

(Source: Third Party)

(Full video… pic.twitter.com/4D90UZWnSG
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026


कोर्ट ने कहा- आरोप साबित ही नहीं हुए

राउज एवेन्यू कोर्ट की सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया पर आरोप साबित ही नहीं हो पाए हैं। ये आरोप न्यायिक जांच में खरे नहीं उतरे। ऐसे में इन्हें बरी किया जाता है।

शराब नीति में भ्रष्टाचार का आरोप

बता दें कि शराब नीति मामला 2021-22 में आम आदमी पार्टी की सरकार की शुरू की गई शराब नीति से जुड़ा है। इसके बारे में तब की आप सरकार ने दावा किया था कि इससे पहले की नीति की मुकाबले ज्यादा राजस्व मिलेगा। बाद में दिल्ली सरकार ने इसे रद्द कर दिया। शराब नीति मामला, दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार की एक बड़ी वजहों में से था। क्योंकि इस केस में सरकार और पार्टी के टॉप नेताओं पर आरोप लगे थे और जेल भी गए थे।

 


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.