जबलपुर क्रूज़ हादसा: अपने बच्चे को सीने से लपटाए रही मां, हादसे की ऐसी तस्वीर देखकर रो पड़ेंगे आप, अब तक 9 की मौत

जबलपुर क्रूज़ हादसा: अपने बच्चे को सीने से लपटाए रही मां, हादसे की ऐसी तस्वीर देखकर रो पड़ेंगे आप, अब तक 9 की मौत
राष्ट्रीय
01 May 2026, 02:16 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में जो बीते दिन हादसा हुआ, यात्रियों से भरा क्रूज जो डूबा, उसकी चीत्कार पूरा देश सुन रहा है। इस दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक मारे गए लोगों के नाम के साथ कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है। दूसरी तरफ इस हादसे में मारे गए लोगों में से एक मां-बेटे की तस्वीर सामने आई है। जिसने पत्थर से पत्थर दिल इंसान को अंदर तक झकझोर दिया है। इसमें एक मां अपने चार साल के बच्चे को लाइफ जैकेट के भीतर सीने से चिपकाए हुए दिख रही है। ये मंजर हादसे की क्रूरता और उस पल की बेबसी को साफ बयां कर रहा है।

ये तस्वीर दिखा रही है कि कैसे वो मां अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ती रही। लेकिन आखिर में हुआ वही जो लिखा हुआ था। आज इन मां-बेटे की तस्वीर हर एक को रुला रही है।

CM मोहन यादव ने कहा- मामले की होगी जांच

इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मारे गए लोगों को परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि "हमारे पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी, मंत्री राकेश सिंह, सभी अधिकारी और NDRF, SDRF, सेना सहित बचाव दल कल से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं। अब तक 29 लोगों को बचाया जा चुका है। अभी तक 9 शव बरामद किए गए हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। हम इस दुर्घटना की जांच करेंगे। इस दुखद घटना से हम बहुत आहत हैं। क्रूज पर सवार लोगों को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। इस त्रासदी से जुड़ी पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। मुझे उम्मीद है कि पर्यटन विभाग इस मामले की गहन जांच करेगा, इससे सबक लेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।"

जबलपुर- BIG BREAKING
बरगी डैम में बड़ी क्रूज पलटी,नर्मदा नदी में डूबा क्रूज,30 से 40 लोग क्रूज में थे सवार
स्थानीय लोगों और SDRF टीम ने 15 लोगों को डूबने से बचाया,3 महिला सहित 4 का निकाला गया शव,बरगी थाना पुलिस मौके पर#Madhyapradesh #Jabalpur pic.twitter.com/5nBPkS8PKJ
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) April 30, 2026

हादसा कैसे हुआ?

ये हादसा 30 अप्रैल की शाम को हुआ। यहां नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में पर्यटकों से खचाखच भरा क्रूज खमरिया टापू घूम रहा था लेकिन शाम को अचानक मौसम पलटा। आंधी-बारिश आई, जिसके चलते नदी की लहरें ऊंची उठने लगीं जिससे क्रूज़ अनियंत्रित होकर झुक गया। जिससे कई यात्री पानी में गिर गए, जबकि कुछ फंस गए। लेकिन धीरे-धीरे करके क्रूज़ डूबता चला गया। इधर बचाव दल ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों की टीम अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत कई लापता है
SDRF-NDRF की टीम राहत बचाव कार्य में लगी है @MPTakOfficial pic.twitter.com/yoVKyRq8ev
— Akansha Thakur (@akanshathakur7) April 30, 2026

वायरल तस्वीर ने उठाए कई सवाल

मां-बेटे की यह तस्वीर हादसे की भयावहता को सामने लाने वाली सबसे मार्मिक दृश्य बन गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों पानी में बहते वक्त एक-दूसरे से चिपके रहे। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फोटो पर दुख जता रहे हैं और इस पर आक्रोश भी जता रहे हैं।

क्या मौसम पूर्वानुमान के बावजूद हुई लापरवाही?

जिले के अफसरों ने कहा कि क्रूज़ ऑपरेटरों की सुरक्षा लापरवाही की जांच होगी। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई तो कार्रवाई तय है। क्योंकि मौसम विभाग ने पहले ही बिगड़े मौसम का पूर्वानुमान दे दिया था बावजूद इसके वहां पर लापरवाही क्यों बरती गई। बिगड़े मौसम के बीच में क्रूज का संचालन क्यों किया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.