टॉयलेट के अंदर से बर्गर, सैंडविच, चिकन रोल बेचता रहा शख्स! मुंबई में महिलाओं के "Pink Toilet" का गलत इस्तेमाल

Mumbai Pink Toilet used as Food Stall: क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इन्सान टॉयलेट में से भी फ़ूड स्टॉल चला सकता है? नहीं ना, लेकिन ऐसा अजीब-ओ-गरीब किस्सा मुंबई में हुआ है, जहाँ ख़ास महिलाओं के लिए बने ‘पिंक टॉयलेट’ नामक मोबाइल टॉयलेट के अंदर से एक आदमी पिछले एक साल से अवैध फूड स्टॉल चल रहा था। BMC की टीम ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टॉल को बंद कर दिया।
घटना मुंबई के A वॉर्ड इलाके की है। यहाँ फोर्ट के ‘फैशन स्ट्रीट’ के पास में यह मोबाइल टॉयलेट महिलाओं की सुविधा के लिए शुरू किया गया था, लेकिन काफी वक़्त से यह ‘पिंक टॉयलेट’ बंद पड़ा है और इसके पिछले हिस्से से फूड स्टॉल चला रहा था। यहां बर्गर, चिकन रोल और सैंडविच बेचे जा रहे थे। बड़ी बात यह कि इस स्टॉल के लिए कोई परमिशन भी नहीं ली गयी थी। टॉयलेट से फ़ूड आउटलेट चलने पर लोगों ने सफाई और स्वास्थ्य को लेकर आपत्ति जताई। (Illegal Food Stall In Toilet)
मामले की सूचना मिलने पर मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम भेजी और मौके पर स्टॉल को सील कर दिया। घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान की सख्ती और निगरानी की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। (BMC Action)
यह घटना मुंबई जैसे बड़े शहरों में बुनियादी सुविधाओं के गलत इस्तेमाल की तरफ इशारा करती है, जहां रोज़ की आम जिंदगी में छोटी-छोटी अनदेखियां भी बड़ी समस्याएं बन सकती हैं।
इस लिंक को शेयर करें

