नीतीश कुमार ने की मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा जाने की घोषणा – बिहार में सत्ता परिवर्तन की हलचल तेज

Nitish Kumar about to Join Rajyasabha: बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल शुरू हो चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि वे अपने मुख्यमंत्री पद को छोड़ने वाले हैं। नीतीश कुमार ने अधिकारिक घोषणा कर बताया कि अब उनके मन में राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा है। चुनाव जीतने के महज़ 4 महीनों बाद ही राजनीति में ये बड़ा फेरबदल शुरू हो गया है। इसी के साथ, बिहार में लम्बे समय से चल रहा नीतीश राज अब ख़त्म हो गया है। (Nitish Kumar Leaving Bihar CM Seat)
नीतीश कुमार में अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर पोस्ट कर कहा – “संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
इसी के साथ, अब बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसकी अटकलें लगना शुरू हो गयीं हैं। कुछ ख़बरों के अनुसार, नीतीश के बेटे निशांत का नाम भी इस चुनावी रेस में सामने आ रहा है। हालाँकि, बिहार में CM कौन बनेगा, ये तो दोनों पार्टियाँ मिलकर ही तय करेंगी।
कुछ अटकलें ऐसी भी लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं।
इस बदलाव के विरोध में बिहार की राजनीति के कई बड़े चेहरे नीतीश के घर पर पहुँचकर उनसे बात कर रहे हैं। जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने रोते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा बिहार की जनता की सेवा की है। बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होने चाहिए। बिहार की जनता उन्हें अपने परिवार की तरह मानती है।
इस लिंक को शेयर करें

