फटेहाल पाकिस्तान ने की दांत दिखाने की कोशिश: भारत को दी धमकी, कहा- अगली लड़ाई में कोलकाता तक घुस के मारेंगे!

Pakistan Tried to Threat India: जिस फटेहाल पाकिस्तान से अपने घर के हालात तक सही से नहीं संभल रहे हैं, उसके डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकी देने की कोशिश की है। शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि यदि भारत कोई ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ करता है, यानि छुपकर हमला करता है, तो अगली लड़ाई सिर्फ बॉर्डर तक नहीं रुकेगी, बल्कि कोलकाता तक पहुंच जाएगी। आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना भारत में अंदर तक घुसकर हमला कर सकती है।
ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत अपने नागरिकों या कैद किए पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर कोई नई चाल चलने की तैयारी में लगा हुआ है। आसिफ ने कहा कि इस बार भी भारत को पहले की तरह और ज्यादा शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। आसिफ ने यह भी कहा कि भारत लाशों को रखकर कोशिश ज़रूर कर सकता है पाकिस्तान पर आतंकवाद फ़ैलाने का आरोप लगाने की, लेकिन भारत ने अपने ऐसे किसी भी दावे के लिए अभी तक कोई भी सबूत पेश नहीं किया है।
फ़िलहाल तक भारत की तरफ से पाकिस्तान की इस खोखली धमकी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, कुछ दिनों पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी पूरा नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई गलत कदम उठाने की कोशिश की, तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। अगर पाकिस्तान ने गंदा खेल खेला, तो हमारा जवाब याद रखने लायक होगा।
आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव भारत की अफ़ग़ानिस्तान से दोस्ती बढ़ने के बाद से और ज्यादा बढ़ गया है। ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में भारत और अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के खिलाफ ‘प्रॉक्सी वॉर’ चलाने का आरोप भी लगाया था। कहा था कि भारत के साथ युद्ध की संभावना अभी भी बरकरार है।
यह बयान दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को काफी ज्यादा बढ़ाने वाला है।
इस लिंक को शेयर करें

