खड़गे के बाद अब पवन खेड़ा पर लटकी जेल की तलवार! क्या कहता है कानून

Pawan Khera and Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार 5 अप्रैल 2026 को असम के गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने और विदेशों में अनेको संपत्ति रखने का आरोप लगाया जिसके बाद असम की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। अब पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम पुलिस ने छापेमारी की और जांच की लेकिन पवन खेड़ा पुलिस को नहीं मिले। अब पवन खेडा को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने आज कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक हफ्ते की अंतरिम राहत दी है।
पवन खेड़ा की कानूनी परेशानियां
उसी दिन, पवन खेड़ा ने असम में अपने खिलाफ दर्ज एक शिकायत के संबंध में तेलंगाना उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका दायर की। याचिका का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, क्योंकि मामला अभी चल रहा है। खेड़ा ने इससे पहले नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा पर कई तरह के दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।
सरमा और उनकी पत्नी दोनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट होने और शर्मा के चुनावी हलफनामे में कुछ संपत्ति का खुलासा न करने के संबंध में खेड़ा के दावों के बाद, रिनिकी भुयान सरमा ने खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
इसके बाद असम पुलिस ने खेरा के आवास पर तलाशी ली, जिस पर सरमा ने टिप्पणी की कि पुलिस के आने की खबर मिलते ही खेरा हैदराबाद भाग गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा।
मान मर्यादा एवं प्रतिष्ठा को धूमिल करना (मानहानि/Defamation)
ये आरोप भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 के अंतर्गत आता है। ये एक गैर-संज्ञेय (जमानती) अपराध है। इस प्रावधान में आरोपी के इरादे और उसकी मंशा की गंभीरता के अनुसार आरोपी पर अधिकतम 2 वर्ष का कारावास जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
किसने किसके लिए क्या कहा
गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने और विदेशों में अनेकों संपत्ति रखने का आरोप लगाया। उसके बाद सरमा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा "पवन खेड़ा की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरे असंतोष और घबराहट को दिखाती है. मुख्यमंत्री हिमंत ने लिखा, "मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के ख़िलाफ़ क्रिमिनल और सिविल मानहानि के मुक़दमे दायर करेंगे." हिमंत बिस्वा सरमा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "जो दस्तावेज़ सर्कुलेट किए जा रहे हैं, उनमें कई स्पष्ट विसंगतियाँ दिख रही हैं, जिनसे पता चलता है कि यह डिजिटल हेरफेर की एक कमज़ोर और ख़राब कोशिश है. इसमें आधिकारिक सरनेम 'SHARMA' की जगह 'SARMA' का इस्तेमाल किया गया है." "इसकी तस्वीर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कोई तस्वीर लगती है, न कि स्टैंडर्ड बायोमेट्रिक कैप्चर. इसकी यूआईडी का क्रम जन्म के अपेक्षित वर्ष के पैटर्न से मेल नहीं खाता. साथ ही राष्ट्रीयता को लेकर बेमेल दिखता है."
कंटेंट एंड रिसर्च- एडवोकेट प्रत्यूष तिवाड़ी, कानून विशेषज्ञ
ये भी पढ़ें- क्या मल्लिकार्जुन खड़गे जाएंगे जेल? बीजेपी-RSS को ज़हरीला सांप कहना पड़ेगा महंगा
इस लिंक को शेयर करें

