राघव चड्ढा ने आप छोड़ने का किया ऐलान, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ करेंगे बीजेपी

आप सांसद राघव चड्ढा ने आप छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आप पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। राघव चड्ढ़ा ने कहा कि वो आप के एक तिहाई सांसदों के साथ जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगे। राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी अपना विज़न खो चुकी है। हम सभी अब अपने आपको बीजेपी में विलय कर रहे हैं।
हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल भी बीजेपी में होंगे शामिल
राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में आप पार्टी के 10 सांसद हैं। बीजेपी में जाने के लिए मेरे साथ दो तिहाई सांसद तैयार हैं। हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता भी इस मुहिम में शामिल हैं।
राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी के 15 साल लगा दिए। अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से भटक चुकी है। पार्टी को अब देश का कोई ध्यान नहीं है। देश के बारे में ये पार्टी कुछ भी नहीं सोच रही है। बस सिर्फ और सिर्फ अपना फायदा देख रही है।
संसद में उपनेता के पद से हटाया था
बता दें कि राघव चड्ढा संसद में लगातार आमजन से जुड़े मुद्दे उठा रहे थे, जैसे रेप का मुद्दा, एयरपोर्ट पर समोसे का रेट, दिनभर के बचे नेटपैक का। इसके बाद राघव चड्ढा की लोकप्रियता बढ़ गई थी। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में आप के उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटाकर सांसद अशोक मित्तल को लगा दिया था। पार्टी ने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा था कि राघव चड्ढा बिना सांसदों की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा किए सलाह-मशविरा किए ये मुद्दे उठा रहे हैं। जो कि बर्दाश्त नहीं है ये अनुशासनहीनता में आता है। इसके जवाब में राघव चड्ढा ने कहा था कि वो जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं तो वे अनुशासनहीन कैसे हो गए।
इस लिंक को शेयर करें

