पाकिस्तान से सटे जिलों में रेल नेटवर्क होगा मजबूत, सेना को भी मिलेगी मदद

पाकिस्तान से सटे जिलों में रेल नेटवर्क होगा मजबूत, सेना को भी मिलेगी मदद
राष्ट्रीय
19 Mar 2026, 04:07 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान के रेगिस्तान में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। अब इसी क्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को विकसित करने के लिए बड़ी घोषणा की है। रेल मंत्री ने कहा कि बीकानेर के अनुपगढ़ से लेकर बाड़मेर तक रेल लाइन बिछाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से इंटरनेशनल बाॅर्डर पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा युद्ध जैसे हालात में ये रेलवे लाइन बहुत मददगार साबित होगी। रेलमंत्री ने आगे कहा कि बाड़मेर से आगे गुजरात तक इस रेल नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

इन तीन जिलों में चल रहा काम

अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे लगातार विस्तार कर रही है। इसके साथ ही इसको आधुनिक बनाने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि 2026-27 के बजट में रेलवे के लिए 2.78 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ऐसे में राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसे बीकानेर, बाड़मेर, और जैसलमेर में रेल नेटवर्क को विकसित करने के लिए लगातार काम चल रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.