SAT, 27 DECEMBER 2025

पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी के कारण गिरा पारा, आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी राहत

news image
राजस्थान
25 Dec 2025, 11:04 am
104 देखें
रिपोर्टर : Ashish Bhardwaj

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके में भी सर्दी बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही उत्तर की ठंडी हवाएं फिर से मैदानी राज्यों में आने लगीं। इस वजह से राजस्थान में एक बार फिर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी का आगाज हो गया है।


मौसम विभाग ने आज और कल 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को झुंझुनूं, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर में शीतलहर का दौर चलेगा। यही हाल शुक्रवार को भी रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।


न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में बुधवार को न्यूनतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं 16 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।


फतेहपुर में सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम रात का पारा फतेहपुर में 2.6 डिग्री, नागौर में 3.4 डिग्री, लूणकरणसर में 5.4 डिग्री, चूरू में 5.8 डिग्री, माउंट आबू में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


2 दिन चलेंगी सर्द हवाएं

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में घना कोहरा 28-29 दिसंबर को बना रहेगा और तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 2 दिन राज्य में सर्द हवाओं का बहुत असर रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.