कुदरत का नायाब करिश्मा: केरल की साइलेंट वैली में मिला ख़ास केकड़ा, आधा नर – आधी मादा

Rare Dual Gender Crab found in Kerela: प्रकृति अपने आप में ही बहुत अजीब और बहुत ख़ास है। प्रकृति में कई ऐसे अद्भुत करिश्मे हमें देखने को मिल सकते हैं, जिसकी इन्सान सिर्फ कल्पना कर सकता है। हाल ही में केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क में वैज्ञानिकों को ऐसा ही एक दुर्लभ केकड़ा मिला है, जिसका शरीर आधा नर है और आधा मादा है। केकड़े की इस प्रजाति का नाम वेला कार्ली (Vela carli) है, जो केवल पश्चिमी घाट के जंगलों और नदियों में पाई जाती है।
सबसे ख़ास बात है इसका शरीर। अगर इस केकड़े के शरीर पर बिलकुल बीच में से लाइन खींच दी जाए, तो एक तरफ का हिस्सा पुरुष है, और दूसरी तरफ का हिस्सा स्त्री है। साइंस में इसे 'बाईलेटरल गाइनैंड्रोमॉर्फी' (Bilateral Gynandromorphy) कहते हैं।
साइंटिस्ट्स ने मछुआरों की मदद से 120 केकड़ों पर स्टडी की, जिनमें से तीन में यह ख़ास डबल जेंडर वाली विशेषता देखी गई। बाईलेटरल गाइनैंड्रोमॉर्फी की वजह से केकड़े के शरीर के बीच में एक सीधी लाइन जाती है, जो उसके शरीर को दो हिस्सों में बांटती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि अंडे में रहने के दौरान किसी तरह की आनुवंशिक गड़बड़ी (Genetic Error या Mutation) की वजह से ये ख़ास केकड़ा पैदा हुआ है। यह पहली बार है जब इस ताजे पानी वाले केकड़े में ऐसी दुर्लभ घटना रिकॉर्ड की गई है।
इस लिंक को शेयर करें

