होर्मुज स्ट्रेट आखिरकार खुल गया! 41 जहाज भारत आ रहे, धड़ाम से गिरी कच्चे तेल की कीमतें

होर्मुज स्ट्रेट आखिरकार खुल गया! 41 जहाज भारत आ रहे, धड़ाम से गिरी कच्चे तेल की कीमतें
राष्ट्रीय
18 Apr 2026, 02:32 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Strait Of Hormuz Reopened: ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध की शुरुआत के साथ ही बंद हुआ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ आख़िरकार वापस खुल गया है। होर्मुज स्ट्रेट के वापस खुलने से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई वापस पहले जैसी होती नज़र आ रही है। होर्मुज़ के खुलते ही इंटरनेशनल मार्केट में ऑइल की कीमतें भी बहुत ज़ोर से नीचे गिर गईं हैं। अब इस राहत का सीधा फायदा भारत को मिलने वाला है क्योंकि होर्मुज़ स्ट्रेट में फंसे 41 जहाज़ ऐसे हैं, जो भारत आने के लिए तैयार बैठे हैं।

जानकारी के अनुसार, होर्मुज़ में भारत आने के लिए 41 जहाज पहले से ही तैयार खड़े हैं। इनमें 15 जहाज़ भारतीय और 26 विदेशी जहाज शामिल हैं। इनमें से 12 से ज्यादा जहाज सिर्फ खाद और फ़र्टिलाइज़र से भरे हुए हैं, जो खरीफ सीजन की शुरुआत होने से पहले किसानों के लिए बहुत जरूरी है। इसी के साथ ही, भारत के 10 जहाजों में क्रूड ऑइल के साथ-साथ 4 में LPG गैस और 3 में LNG की बड़ी खेप भारत के लिए निकालने वाली है।

इस खबर का ग्लोबल मार्केट में बहुत ज़बरदस्त असर हुआ है। होर्मुज़ के खुलते ही मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑइल 9% सस्ता होकर 90 डॉलर के करीब पहुंच चुका है। WTI क्रूड भी 83 डॉलर तक गिर चुका है, और इंट्रा-डे में तो 80 डॉलर लुढ़क गया।

नेवी और बंदरगाह अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में बाकी जहाज भी वापस से पहले की तरह ही चलने लगेंगे। जहाजों को होर्मुज से भारत पहुंचने में 4 से 6 दिन का समय लगता है। इस राहत से भारत के ऊर्जा क्षेत्र पर बनने वाला दबाव कम होगा और कृषि और एक्सपोर्ट को भी नई गति मिलेगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.