TCS की HR निदा खान की अग्रिम जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई, यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का लगा है आरोप

TCS की HR निदा खान की अग्रिम जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई, यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का लगा है आरोप
राष्ट्रीय
20 Apr 2026, 12:49 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

TCS News: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS के नासिक कांड के बाद बड़े एक्शन के बाद अब सभी की नजरें कोर्ट पर टिकी हुई हैं। जहां सोमवार को निदा खान की अग्रिम जमानत पर फैसला लिया जाएगा। कंपनी ने धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद HR निदा खान को पहले ही सस्पेंड कर दिया है। फरार निदा खान ने कोर्ट में इसकी अर्जी दी है। जो इस केस में एक बड़ा मोड़ लेकर आ सकती है। दूसरी तरफ इस केस में महिला आयोग की जांच भी चल रही है।

TCS ने कड़े नियम कर दिए जारी

कंपनी ने ये भी कहा कि निदा खान अब सस्पेंड होने के बाद किसी भी सहकर्मी से ना तो बातचीत करेंगी और ही किसी से संपर्क करेंगी। TSC के इस सस्पेंशन ऑर्डर में साफ लिखा है कि निदा खान 27 दिसंबर 2021 से कंपनी से जुड़ी हैं। वो प्रोसेस एसोसिएट के पद पर थी। निदा खान के पास मौजूद कंपनी की सभी असेट्स भी वापस जमा कराई जाएंगी। उनके नेटवर्क एक्सेस को भी कंपनी ने तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

इधर परिवार का कहना है कि उनकी बेटी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। निदा इस समय प्रेग्नेंट है और अपने ससुराल में रह रही है।

धर्म परिवर्तन की मास्टरमाइंड है निदा खान!

इधर जांच एजेंसियों के मुताबिक निदा खान सिर्फ HR की भूमिका निभाने तक सीमित नहीं थीं, बल्कि कथित तौर पर पूरे नेटवर्क को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी थीं। उन पर आरोप है कि वे कर्मचारियों, खासकर महिला पीड़ितों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती थीं। इतना ही नहीं, पीड़ितों को धार्मिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित या मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इन आरोपों के चलते मामले की संवेदनशीलता और भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 15 की मौत, जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.