TCS की फरार HR एक्जीक्यूटिव निदा खान की तलाश में जुटी SIT, धर्मांतरण मामले में सामने आया विदेशी कनेक्शन

TCS की फरार HR एक्जीक्यूटिव निदा खान की तलाश में जुटी SIT, धर्मांतरण मामले में सामने आया विदेशी कनेक्शन
राष्ट्रीय
15 Apr 2026, 03:47 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

TCS Conversion Case: नासिक के चर्चित टीसीएस धर्मांतरण मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस अरेस्ट किए कंपनी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच कंपनी की एचआर एक्जीक्यूटिव निदा खान भी मामले का खुलासा होने के बाद से ही वह फरार है। एसआईटी की जांच में निदा खान को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। निदा खान पीड़ितों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रही थी। इसके साथ ही उस पर आरोपियों के नेटवर्क को सपोर्ट करने का आरोप भी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि निदा खान सिर्फ एचआर एक्जीक्यूटिव नहीं थी बल्कि वह उस ग्रुप का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी थी। उस पर कर्मचारियों को धमकाने, दबाव डालने, महिला पीड़ितों को इस्लाम के तौर-तरीके सिखाने, नमाज पढ़ने के लिए दबाव डालने जैसे आरोप हैं। धर्मांतरण का गिरोह निदा खान को डेयरडेविल नाम से संबोधित करता था।

आरोपियों ने डिलीट की चैट

जांच में ये भी सामने आया है कि निदा खान एक वाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा थी, जिसमें सभी लोग आपस में बातचीत करते थे। इसके अलावा कौनसे कर्मचारी को कैसे टारगेट करना है, वह भी ग्रुप में ही तय किया जाता था। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपियों ने कई चैट डिलीट कर दी। फिलहाल फोरेंसिक डाटा रिकवर करने में जुटी है। इस मामले में अब तक 12 पीड़ित सामने आए हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने टीसीएस प्रबंधन को पत्र लिखकर निदा खान और अन्य आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े रिकाॅर्ड मांगे हैं।

ये भी पढ़ेंः राघव चड्ढा को हटाकर उपनेता बने अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की बड़ी रेड! CM मान बोले- टिपिकल मोदी स्टाइल, ये पंजाब चुनाव की तैयारी है

विदेश कनेक्शन आया सामने

बता दें कि टीसीएस में धर्मांतरण के इस खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब कंपनी कैंपस में कुछ महिला काॅन्स्टेबल हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर शामिल होती है। फिलहाल पुलिस की टीमें निदा खान की तलाश में जुटी हैं। इस बीच एसआईटी को इस पूरे मामले में विदेश कनेक्शन का लिंक भी मिला है। अरेस्ट किए गए आरोपियों में से एक युवक मलेशिया में बैठे एक युवक के संपर्क में था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मलेशिया कनेक्शन के बारे में पूछताछ कर रही है। ऐसे में अब देखना यह है कि एसआईटी निदा खान को कब तक अरेस्ट करती है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस अब तक एचआर प्रबंधक अश्विनी छनानी समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया है। फिलहाल कई और लोगों के अरेस्ट होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः बिहार में अब सम्राट राज, प्रदेश के 24वें सीएम बने, लोकभवन में विजय चौधरी-बिजेंद्र प्रसाद ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.