ट्रंप का भारत पर नया हमला! इस सेक्टर पर थोप दिया 126% टैरिफ – सब्सिडी का बनाया बहाना

ट्रंप का भारत पर नया हमला! इस सेक्टर पर थोप दिया 126% टैरिफ – सब्सिडी का बनाया बहाना
राष्ट्रीय
25 Feb 2026, 05:20 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Trump Imposed 126% Tariff on Solar Sector of India: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए सभी टैरिफों को अवैध घोषित कर रद्द कर दिए थे, लेकिन इसके बाद भी ट्रम्प का टैरिफ का जूनून कम होता नज़र नहीं आ रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अब कई देशों पर अलग-अलग तरीकों से टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है। इसी रास्ते पर चलते हुए ट्रम्प ने भारत के सोलर सेक्टर इम्पोर्ट पर 126% टैरिफ लगा दिया है। हाल ही में अमेरिका के साथ ट्रेड डील में हुए एग्रीमेंट के बाद भी ये टैरिफ लगाया जा रहा है। (India-America Trade Deal)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने भारत के सोलर इम्पोर्ट पर 126% इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने यह फैसला लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत सरकार सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सब्सिडी डे रही है, जो सही नहीं है और इससे अमेरिका के घरेलू प्रोडक्शन नुकसान में हैं। हालाँकि, ये ड्यूटी सिर्फ भारत पर ही नहीं बढ़ी है। इंडोनेशिया के सोलर इम्पोर्ट पर 143% और लाओस के इम्पोर्ट पर 81% तक ड्यूटी बढ़ा दी है। अमेरिका का दावा है कि इन देशों के नए टैरिफ उनको मिलने वाली सब्सिडी दरों के आधार पर ही तय किए हैं, जिससे ये कंपनियां अमेरिकी बाजार में कम कीमत पर उत्पाद बेचती हैं।

एक्सपर्ट्स इसे भारत के सोलर सेक्टर के लिए यह बड़ा झटका माना रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ सालों में अमेरिका में भारत की सोलर मशीनरी का इम्पोर्ट बड़ी तेजी से बढ़ा था, लेकिन अब इम्पोर्ट ड्यूटी के बाद यह महंगा पड़ जाएगा। इससे भारतीय मैन्युफैक्चरर्स की अमेरिकी बाजार में पहुंच सीमित हो सकती है, जिससे घरेलू इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ेगा। हालांकि कुछ कंपनियां अमेरिका में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के जरिए प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही हैं।

ट्रंप प्रशासन का यह कदम अमेरिकी सोलर मैन्युफैक्चरर्स को संरक्षण देने का हिस्सा है, जो पहले से ही चीनी इम्पोर्ट्स के दबाव में थे। आखिरी फैसला आने में अभी समय है, लेकिन प्रारंभिक ड्यूटी से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.