West Bengal Elections: बंगाल में चुनाव से बड़ा ‘खेला’, पहले मुख्य सचिव और अब DGP को हटाया

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। जिसके बाद अब प्रशासनिक सेवाओं को लेकर बड़ा फेरबदल शुरू हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commisssion of India) ने पहले प्रदेश की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया अब डीजीपी के पद से पीयूष पांडे को हटा दिया और सिद्धनाथ गुप्ता को नया DGP बना दिया। इनके साथ ही चुनाव आयोग ने 6 अधिकारियों का फेरबदल किया है। चुनाव आयोग का कहना है कि ये अधिकारी चुनाव होने तक चुनावी कामकाजों से दूर रहेंगे।
इतना ही नहीं, आयोग ने प्रदेश के गृह सचिव को भी हटाया है। अब संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव बनाया है।
5 राज्यों में चुनाव, 4 मई को नतीजे
बता दें कि बीते रविवार चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल 5 राज्यों में चुनाव की तारिखों का ऐलान किया था। पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में भी चुनाव होंगे। सिर्फ पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी। बाकी असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। इन सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।
इस लिंक को शेयर करें

