अमेठी में मौलाना की हंटर से पिटाई का वीडियो वायरल: महिला ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिस्तर पर चढ़कर एक मौलाना को हंटर से पीटती दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने का काम वहीं मौजूद दूसरी महिला कर रही है। वायरल फुटेज में पिटाई कर रही महिला को यह कहते सुना जा सकता है—
“तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब मेरी बेटी की भी जिंदगी बर्बाद कर रहे हो।”
वीडियो को राष्ट्रीय सुरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिन्होंने अमेठी एसपी और अन्य अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि Bharat Raftar इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, जामो क्षेत्र के एक मदरसे में मौलाना हबीब बच्चों को पढ़ाता है। आरोप है कि मौलाना ने वीडियो में दिखाई दे रही महिला की 15 वर्षीय बेटी पर गलत नजर डाली और उसे कथित तौर पर शक्तिवर्धक कैप्सूल खिलाकर दुष्कर्म किया।
इन्हीं गंभीर आरोपों के चलते महिला काफी गुस्से में हंटर लेकर मौलाना की पिटाई करती दिखती है। वीडियो में महिला मौलाना को मारते हुए कहती है—
“तूने पिछले 5 महीने से मेरा जीना हराम कर दिया। मेरे बच्चों पर बुरी नजर डाल रहा है।”
इस दौरान महिला गाली-गलौज भी करती है, जबकि मौलाना खुद को बचाने की कोशिश करता है।
पुलिस कर रही है जांच
वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो किस तारीख का है, घटना की वास्तविकता क्या है, और आरोप कितने सच हैं—इन सबकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पुष्टि जरूरी है।
इस लिंक को शेयर करें

