चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने की राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

अन्य
19 Oct 2025, 12:25 pm
रिपोर्टर : Bharat Raftar
दिवाली के पावन पर्व पर राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने शनिवार शाम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजभवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने भी जस्टिस शर्मा को दिवाली की शुभकामनाये देते हुए न्यायपालिका द्वारा प्रदेश में न्याय व्यवस्था को लेकर उनकी सराहना की। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान राज्य में न्यायिक प्रक्रिया को ओर बेहतर बनाने पर बातचीत हुई तथा इसे भविष्य में ओर बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
यह मुलाकात पूर्णतः शिष्टाचारिक रही, जिसमें दीपावली पर्व के अवसर पर औपचारिक संवाद और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
इस लिंक को शेयर करें

