महिला को pregnant करो, 25 lakh पाओ: सोशल मीडिया ऐड से हुआ स्कैम, गंवाए 11 लाख रुपये

इस ऑनलाइन दुनिया में संभल जाइये, क्योंकि मार्केट में अब एक नया तरह का स्कैम आ चुका है। वो समय अब पुराना हो गया जब बैंक का नाम लेकर ठगी की जाती थी। अब चोर आपकी इच्छाओं को निशाना बना रहे हैं। इस नए स्कैम का नाम है ‘प्रेगनेंसी जॉब सर्विस’ या ‘मेल एस्कॉर्ट सर्विस’। इसमें सोशल मीडिया पर ठग महिलाओं की तस्वीरों का इस्तेमाल कर एक ऐड चलाते हैं, जिसमें लिखा होता है – “मुझे प्रेग्नेंट करो, बदले में मोटी रकम दूँगी।” और जो इंसान इसको सच मानकर ऐड पर क्लिक कर देता है, वो इनके जाल में फंस जाता है। फिर उस व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्यूरिटी फीस, प्रोसेसिंग फीस, कॉनफिडेंशियालिटी चार्जेज, मेम्बरशिप फीस, जॉब फीस, आदि नामों से लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते हैं।
पुणे में एक आदमी ऐसे ही एक स्कैम में फंस गया। दरअसल, व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक ऐड देखा जिसमें एक महिला ‘प्रेग्नेंट होने के लिए पुरुष की तलाश’ कर रही थी। सर्विस के बदले में 25 लाख रुपये का ज़बरदस्त ऑफर था। पीड़ित ने ऐड को सीरियसली ले लिया और उसने महिला से संपर्क किया। संपर्क करने के बाद महिला ने एक विडियो भेजा जिसमें वो “प्रेगनेंसी जॉब” की डिटेल्स बता रही थी।
यहीं से व्यक्ति स्कैम में फंस गया और फिर शुरू हुआ ठगी का खेल। आरोपियों ने व्यक्ति को जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्यूरिटी फीस, प्रोसेसिंग फीस, कॉनफिडेंशियालिटी चार्जेज, मेम्बरशिप फीस, जॉब फीस, आदि कई तरह के चार्जेज देने को कहा और फीस न देने पर एप्लीकेशन ख़त्म करने की बात कही। इसके बाद ठगों ने यूपीआई के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति से टुकड़ों में लगभग 11 lakh रुपये की ठगी कर ली।
पैसे ट्रान्सफर करने के बाद जब स्केमर्स ने फ़ोन उठाना बंद कर दिया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार स्कैमर्स सोशल मीडिया पर ऐड के ज़रिये बेरोजगारों को निशाना बनाते हैं। असली कंपनी की तरह दिखने के लिए टारगेट व्यक्ति से आधार, PAN, आदि डॉक्यूमेंट मांगते हैं और बदले में उन्हें फेक अग्रीमेंट डॉक्यूमेंट बर्थ कॉन्ट्रैक्ट दिखाते हैं। जाल में फंसते ही पीड़ित से मोटी रकम वसूलना शुरू कर देते हैं और बाद में पुलिस की धमकी भी देते हैं। इज्ज़त जाने के डर और शर्मिंदगी से पीड़ित शिकायत भी नहीं करता और मामला किसी और को भी नहीं बताता।
ऐसे स्कैम से बचने का एक ही तरीका है कि बिना सोचे समझे किसी भी ऐड पर भरोसा ना करें। किसी को पैसे तो बिलकुल न दें। मेल एस्कॉर्ट सर्विस का स्कैम एक बहुत बड़े नेटवर्क का बिज़नस बन चुका है। इसलिए किसी भी स्कैमर के संपर्क में आते ही पुलिस को सूचित करें। ध्यान रखें, सिर्फ सतर्क रहने से ही बचाव संभव है।
इस लिंक को शेयर करें

