Trending: मुंबई में कैब ड्राइवर ने ऑस्ट्रेलियाई महिला को दी ऐसी ‘ट्रीट’, बता डाला नेक्सट लेवल आइकन

Trending News: मुंबई में रहने वाली एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने एक कैब ड्राइवर की तारीफों के ऐसे पुल बांध डाले की उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स उस कैब ड्राइवर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी कर बताया है कि छठ पूजा के दौरान भीषण ट्रैफिक जाम के दौरान ड्राइवर ने महिला के लिए पीने के लिए पानी और खाने के लिए कबाब खरीदकर दिए। खास बात ये है कि ड्राइवर ने इस खाने-पीने के सामान का भुगतान तक महिला से नहीं लिया।
छठ पूजा के दौरान फंसी ट्रैफिक में
मुंबई में 2023 से रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई पॉडकास्टर और कंटेंट क्रिएटर ब्री स्टील ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने छठ पूजा के दौरान ली गई एक कैब राइड का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जिस जगह सिर्फ 15 मिनट में पहुंच जाना था। ट्रैफिक की वजह से उन्हें ये 15 मिनट का रास्ता 2 घंटे में तय करना पड़ा। स्टील ने कहा कि उनकी कैब एक ही जगह लगभग आधे घंटे तक खड़ी रही। तभी उनका कैब ड्राइवर गाड़ी से उतरकर उनके लिए पानी और कबाब लेकर आया और उन्हें दे दिए। स्टील ने ये सामान ड्राइवर से ले लिया लेकिन जब स्टील ने ड्राइवर को इसका भुगतान किया तो ड्राइवर ने ये कहते हुए मना कर दिया कि नहीं आप हमारे मेहमान हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं स्टील ने बताया कि सिर्फ एक बार नहीं ड्राइवर ने दो तीन बार उतरकर उनके लिए कुछ ना कुछ खाने-पीने को लाता रहा था ताकि वे भूखी ना रहें। ड्राइवर की इस दयालुता को देखकर स्टील इतनी प्रभावित हुईं कि वे उसकी ताऱीफ पूरी दुनिया के सामने किए बगैर रह नहीं पाईं।
मुंबई के ड्राइवर्स को बताया दयालु
अपने वीडियो में स्टील ने आगे कहा कि सिर्फ इसी ड्राइवर ने ही नहीं बल्कि मुंबई में कई ड्राइवर्स ने कई बार नेकदिली दिखाई है। एक बार तो एक कैब ड्राइवर ने उन्हें बाढ़ के पानी से निकालकर समय पर एयरपोर्ट पहुँचाया। एक ड्राइवर तो मेरा एक जूता भी ढूंढकर लाया था जो ऑटो से गिर गया था।
इस लिंक को शेयर करें

