शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO में नया खुलासा! तीसरे व्यक्ति ने कहा – आशुतोष महाराज ने झूठे केस में फंसाने के लिए धमकाया

Avimukteshwaranand Saraswati Pocso Case: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर POCSO एक्ट के तहत लगे नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में दर्ज मामला नए मोड़ पर आ गया है। शाहजहांपुर के एक व्यक्ति ने दावा किया कि आशुतोष महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इस झूठे मामले में फंसाने के लिए उसे धमकी और लालच दिया गया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। व्यक्ति अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ वाराणसी पहुंचा और स्वामी के सामने पूरी घटना का खुलासा किया।
सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति ने बताया कि आशुतोष महाराज ने उसे फोन पर संपर्क किया और स्वामी पर अपनी तीन बेटियों के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाने को कहा। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। व्यक्ति ने बताया कि आशुतोष के साथ दो अज्ञात लोग भी शामिल थे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा था कि अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर विद्या मठ आश्रम में छात्राओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाओ।
वहीँ, दूसरी तरफ अपने खिलाफ सभी आरोपों की नकारते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस पूरे मामले को उनके खिलाफ चल रही बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई भी सीडी या सबूत है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे सनातन धर्म के असली मूल्यों और की गौमाता की रक्षा के लिए सरकार के खिलाफ जा रहे हैं, इसलिए उन पर ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं। दावा करने वाले व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा की चिंता जताई और कहा कि वह अब तक डर के मारे चुप था, लेकिन अब सच्चाई सामने ला रहा है।
पुलिस ने अभी तक इस नए खुलासे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मामले की जांच जारी है, और यह राजनीतिक साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
इस लिंक को शेयर करें

