अविनाश गहलोत ने पायलट के बेटे पर बन्दूक रखकर अशोक गहलोत पर निशाना साधा: कहा - ‘ब्रेक लगाना है तो पहले कांग्रेस के घर देखें’

अविनाश गहलोत ने पायलट के बेटे पर बन्दूक रखकर अशोक गहलोत पर निशाना साधा: कहा -  ‘ब्रेक लगाना है तो पहले कांग्रेस के घर देखें’
राजनीति
28 Mar 2026, 01:54 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Avinash Gehlot Targets Ashok Gehlot and Sacin Pilot: राजस्थान की राजनीति में परिवारवाद को लेकर शुरू हुई ज़ुबानी जंग में भाजपा कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करारा जवाब दिया है। शुक्रवार को अजमेर में माली सैनी प्रीमियर लीग कार्यक्रम के दौरान अविनाश गहलोत ने अशोक गहलोत के ‘मंत्रियों के बेटों पर ब्रेक लगाओ’ वाले बयान पर पलटवार किया और सचिन पायलट के बेटे के कंधे पर बन्दूक रखकर कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधा। (Beta politics)

अविनाश गहलोत ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपने घर पर भी नज़र डालनी चाहिए। अविनाश ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में सचिन पायलट के साथ उनके बेटे आरन पायलट की पॉलिटिक्स में भागीदारी पर भी सवाल उठाए। बता दें कि बीते कुछ वक़्त में आरन पायलट NSUI की पदयात्रा में सचिन पायलट के साथ नजर आए थे, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज कसा था। (Family Politics Rajasthan)

दरअसल, इस मुद्दे की शुरुआत हुई थी, जब अशोक गहलोत ने बीजेपी के नेताओं को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया था कि आजकल मंत्रियों, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के बेटे सरकारी ऑफिसों और कामकाज में कुछ ज्यादा ही दखल दे रहे हैं। ऐसे में भ्रष्टाचार, घोटाले और घपलेबाज़ी बढ़ सकती है। गहलोत ने कहा था कि अपने बेटों को सत्ता के गलियारों से दूर रखें, वरना कुछ घटना होने पर सरकार बदनाम हो सकती है।

अशोक गहलोत के इसी बयान पर अविनाश गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के पिछले पांच सालों में कई विधायकों और सांसदों के बच्चों ने खुलकर भ्रष्टाचार किया था, लेकिन उस समय तो सरकार ने कोई रोक नहीं लगाई। अविनाश ने तंज कसते हुए कहा, “अगर गहलोत जी को ब्रेक लगाना ही है, तो शुरुआत अपने पार्टी के नेताओं से करें।”

इसी के साथ अविनाश ने सचिन पायलट के बेटे आरन पायलट का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि आपके कांग्रेस के ही नेता सचिन पायलट अपने साथ अपने बेटे को लेकर घुमते हैं और रैलियां करते हैं। वो अपने बेटे की पॉलिटिक्स में सॉफ्ट लॉन्चिंग कर रहे हैं। क्या ये बेटों की राजनीति में दखल नहीं है। पहले अपने नेताओं को संभालिए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.