भजनलाल का गहलोत पर तीखा तंज! कहा – मुझे आप आप बड़ा तरस आता है! आप जिन्हें निकम्मा कहते थे, आज वो केंद्र में हैं। आप तड़प रहे हैं

Bhajan Lal Sharma Targets Ashok Gehlot: जमवारामगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि कभी-कभी मुझे बड़ा तरस आता है। आप वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। आपने जैसा किया, वैसा भर रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान भजनलाल शर्मा ने मौजूद जनता को संबोधित करते हुए गहलोत पर उन्हीं की कही बातों को लेकर करारा तंज कसा।
भजनलाल ने अपने भाषण में कहा – एक वक़्त पर आप जिन्हें नाकारा और निकम्मा कहते थे, आज वहीं केंद्र में बैठे हुए हैं। और आप केंद्र से बाहर विपक्ष में तड़प रहे हैं। सब समय का खेल है और समय बड़ा बलवान है। आपने एक वक्त पर दूसरों को तड़पाया था, तो अब आपको भी तड़पना तो पड़ेगा।” अपने भाषण में भजनलाल शर्मा ने गहलोत और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने, युवाओं के सपनों को कुचलने, जल जीवन मिशन घोटाले और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर भी हमला बोला।
कुछ समय पहले ही राजस्थान में ‘बेटा राजनीति’ को लेकर अशोक गहलोत ने जो बयान दिया था, उस पर पलटवार करते हुए भजनलाल ने कहा कि आप बीजेपी के नेताओं के बेटों पर बोलते हैं, लेकिन ज़रा अपने गिरेबान में भी झांककर देखिए। एक उंगली दूसरों पर उठाएँगे, तो चार अपनी तरफ भी आएगी। आपने और सोनिया गांधी ने अपने बेटों को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश की, लेकिन नतीजा रहा वही ढाक के तीन पात। भजनलाल ने कांग्रेस की अंदरूनी खटपट और गुटबाजी का भी जिक्र किया और कहा कि हर एक भ्रष्टाचारी को पूरी सजा मिलेगी। (Family Politics Criticism)
अपने भाषण के दौरान भजनलाल ने कांग्रेस के नए सवाल “इंतज़ारशास्त्र” पर कहा कि आजकल हर कोई ट्विटर मास्टर बनता जा रहा है। आप अपना झूठ का शास्त्र भी देख लीजिए।
कार्यक्रम के साथ ही उन्होंने विधानसभा में रखे गए '5 साल बनाम 2 साल' के प्रदर्शन रिपोर्ट का भी हवाला दिया और पूछा कि गहलोत ने राजस्थान के लिए कौन-सी बड़ी योजना दी।
यह बयान राजस्थान की सियासत में फिर से तनाव बढ़ाने वाला है, जहां दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
इस लिंक को शेयर करें

