राजस्थान आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, क्या प्रदेश मे कुछ बड़ा होने वाला है?

Nitin Nabin Rajasthan Visit: राजस्थान भाजपा में एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने संकेत दिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मई के दूसरे पखवाड़े में राजस्थान पहुंच सकते हैं। उनके दौरे को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मुताबिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है। क्योंकि पांच राज्यों में चुनाव हैं। ऐसे में नतीजों के बाद ही वे राजस्थान के दौरे पर आ सकेंगे।
मदन राठौड़ के मुताबिक 15 मई के बाद नितिन नबीन का राजस्थान दौरा अंतिम रूप ले सकता है। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और जिला इकाइयों के सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। जिसके लिए राजस्थान भाजपा तेजी से कदम बढ़ा रही है। राठौड़ ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में पार्टी के नए कार्यालय विकसित किए जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश स्तर पर एक बड़े और आधुनिक मुख्यालय के निर्माण पर भी संगठन स्तर पर बातचीत आगे बढ़ चुकी है।
नितिन नबीन से पहले पीएम मोदी भी आ रहे राजस्थान
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आ रहे हैं। वे बालोतरा जिले के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है। ये रिफाइनरी मारवाड़ समेत पूरे राजस्थान का आर्थिक कायाकल्प करेगी।
इस लिंक को शेयर करें

