SAT, 27 DECEMBER 2025

जयपुर के प्रिंस और डिप्टी CM दीया कुमारी के बेटे पद्मनाभ सिंह अर्जुन अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, जानिए क्या है उनकी उपलब्धि

news image
राजस्थान
25 Dec 2025, 02:25 pm
152 देखें
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Arjun Award Padmnabh Singh: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी के बेटे और जयपुर के प्रिंस पद्मनाभ सिंह को खेल क्षेत्र में प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। पद्मनाभ सिंह के अलावा कुचामन सिटी की निर्मला भाटी और भरतपुर के रुद्रांश खंडेलवाल को भी इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।


पोलो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान

 


बता दें कि पद्मनाभ सिंह को पोलो खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश किया है। उनके इस खेल को खेलने के अंदाज ने और इसे एक मॉडर्न खेल के तौर पर स्थापित करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। क्योंकि पहले ये खेल सिर्फ राजशाही की परंपरा तक की सीमित था लेकिन अब इस खेल की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान है। ये उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पोलो से पहचान ही है कि वे हाल ही में अमेरिकन ब्रांड US पोलो के ब्रांड एंबेसडर भी बने हैं।  

 

भरतपुर और कुचामन सिटी का नाम भी रोशन


पद्मनाभ सिंह भारतीय पोलो टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। 2018 में फोर्ब्स की अंडर 30 एशिया की लिस्ट में उन्हें जगह मिली हुई थी। वहीं भरतपुर के रुद्रांश को पैराशूटिंग के लिए नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने पिस्टल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कुचामन सिटी की निर्मला भाटी को खो-खो के लिए नॉमिनेट किया गया है। वे वर्ल्ड चैंपियन खो-खो टीम की सदस्य थीं। इसमें वे वज़ीर बनी हुईं थीं।  

 


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.