अशोक गहलोत के घर से चलता था JJM घोटाले का पूरा नेटवर्क! OSD रहे लोकेश शर्मा का बड़ा आरोप

JJM Scam Ashok Gehlot: JJM यानी जलजीवन मिशन घोटाले पर जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उनके ही पूर्व करीबी का बड़ा आरोप समाने आया है । सत्ता में रहते हुए भी गहलोत सरकार पर आरोप लगते रहे, और अब सत्ता से बाहर होने के बाद भी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी लगातार जांच की बात कर रही है, लेकिन असली तड़का तब लगा जब गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा,अब खुलकर गहलोत पर हमला बोल रहे हैं। लोकेश शर्मा ने हाल ही में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के मामले पर बड़ा बयान दिया है।
लोकेश शर्मा ने कहा-मुख्यमंत्री आवास रहा है घोटालों का केंद्र
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत महेश जोशी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है, जो जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ा है। इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लोकेश शर्मा ने लिखा कि "सब कुछ तत्कालीन मुख्यमंत्री की जानकारी में हुआ और मुख्यमंत्री निवास तमाम घोटालों का केंद्र रहा। मैंने हमेशा कहा है कि किसी भी मामले में जांच कर लो, कई भयावह सच्चाई सामने आएंगी।" आपको बता दें यह पोस्ट लोक भवन राजस्थान की ओर से किया गया।
गहलोत के OSD थे लोकेश शर्मा
दरअसल, लोकेश शर्मा गहलोत सरकार के दौरान उनके ओएसडी थे और मीडिया मैनेजमेंट संभालते थे। 2020 के फोन टैपिंग कांड में भी उनका नाम प्रमुखता से सामने आया था, जहां उन्होंने ऑडियो क्लिप्स जारी किए थे। तब उन्होंने गहलोत का बचाव किया और आरोप सचिन पायलट या बीजेपी पर लगाए, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत से अनबन हो गई। अब लोकेश शर्मा कहते हैं कि "दुश्मन से बड़ा दुश्मन वो दोस्त होता है जो आपके बहुत करीब होता है" और वे गहलोत के राज जानते हैं।
JJM घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी पर चल रहा है केस
यह घोटाला जल जीवन मिशन से जुड़ा है, जहां हजारों करोड़ के कथित अनियमितताओं के आरोप हैं, महेश जोशी गहलोत के सबसे भरोसेमंद माने जाते थे, और अब उनके खिलाफ ईडी और एसीबी की जांच चल रही है। लोकेश शर्मा के इस बयान ने कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी है पर सबसे बड़ा सवाल की क्या ये आरोप है या सच, और अगर है तो क्या और राज खुलेंगे? क्या लोकेश शर्मा के पास और भी सबूत हैं? वे क्यों अब बोल रहे हैं, और क्या यह गहलोत के लिए नया संकट बनेगा?
इस लिंक को शेयर करें