लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन हुआ रद्द, ओम बिरला ने कहा - पोस्टर और एआई से बनीं तस्वीरें न दिखाएं

Lok Sabha Suspension of 8 MPs Revoked: लोकसभा से निलंबित किये गए 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के सात और लेफ्ट के एक सांसद को निलंबन वापस ले लिया। इन सांसदों को 4 फरवरी को सदन में हंगामा करने और सदन की मर्यादा भंग करने के आरोप में पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। (Om Birla Speaker Decision)
हंगामे में 8 सांसदों ने तत्समय स्पीकर कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी पर कागज़ उछाले थे। ये हंगामा उस वक़्त शुरू हुआ था, जब सदन में राहुल गाँधी अपने भाषण के दौरान 2020 के इंडो-चाइना बॉर्डर के विवाद पर बात कर रहे थे।
मंगलवार को सदन में कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत तीन सदस्यों ने सस्पेंशन प्रस्ताव रखा था, जो बाद में ध्वनि मत से पास हो गया। निलंबन हटने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को सख्त चेतावनी दी कि कोई भी पोस्टर या एआई से बनी तस्वीरें सदन में न दिखाएं। और सदन की गरिमा बनाए रखें।
विपक्ष ने भी इस फैसले का स्वागत किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सदन की गरिमा बनाए रखते हुआ कहा, “यह अच्छी बात है और ये दोनों तरफ से होना चाहिए।” शशि थरूर ने इसे ‘लोकतंत्र के लिए राहत’ बताया और कहा कि निलंबित सांसदों को बाहर सीढ़ियों पर बैठकर सदन देखना पड़ रहा था, लेकिन अब यह खत्म हो गया है। गुरजीत सिंह औजला ने भी सत्ता पक्ष पर ज़ोर डालते हुए कहा कि सदन में विपक्ष को भी बोलने का पूरा मौका मिलना चाहिए।
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सदन में शिष्टाचार का पालन जरूरी है और उम्मीद है कि विपक्ष अब सदन की मर्यादा बनाए रखेगा।
इस लिंक को शेयर करें

