पश्चिम बंगाल के पहले चरण की वोटिंग हुई हिंसक! भाजपा उम्मीदवारों पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पश्चिम बंगाल के पहले चरण की वोटिंग हुई हिंसक! भाजपा उम्मीदवारों पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
राजनीति
23 Apr 2026, 02:59 pm
रिपोर्टर : Dushyant

West Bengal Polls Violence: आज 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। कायदतन, मतदान पूरी सुरक्षा के साथ होना चाहिए, लेकिन वोटिंग के बीच जो कुछ तस्वीरें और विडियो सामने आ रहे हैं, वो बंगाल की एक बेहद ही हिंसक तस्वीर सामने रख रहीं हैं। कई जगहों पर उम्मीदवारों, खासकर बीजेपी के उम्मीदवारों के साथ मारपीट, पोलिंग बूथ पर देसी बम फेंकने और उम्मीदवारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के विडियो सामने आ रहे हैं। चुनाव का माहौल सामान्य से हिंसक बनता जा रहा है।

इन्हीं के बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर जिले की कुमारगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुवेंदु सरकार के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे हैं। सुवेंदु का आरोप है कि TMC के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। घटना के वीडियो में सुवेंदु सरकार हमले से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं और उनका सिक्योरिटी गार्ड उनको बचाने की कोशिश कर रहा है। (Suvendu Sarkar Attack)

मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वहीं राज्य के कई इलाकों से भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबरें सामने आ रही हैं, जिससे मतदान के दौरान तनाव का माहौल बना हुआ है। (TMC BJP Clash)


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.