EVM के बटन पर टेप लगाई: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी हिंसा! बीजेपी उम्मीदवार पर हमला और नारेबाज़ी

EVM के बटन पर टेप लगाई: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी हिंसा! बीजेपी उम्मीदवार पर हमला और नारेबाज़ी
राजनीति
29 Apr 2026, 03:10 pm
रिपोर्टर : Dushyant

West Bengal Election Phase 2 Voting: इस वक़्त पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए वोटिंग चल रही है, जिसमें राज्य की 142 सीटों पर नेता चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 5:30 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और दोपहर 1 बजे तक 61% से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गयी है। और इसी वोटिंग के बीच बंगाल के अनेकों विधानसभा क्षेत्रों से EVM से छेड़खानी करना, मारपीट, लड़ाई और नारेबाज़ी की ख़बरें सामने आ रहीं हैं।

डायमंड हार्बर के फालता के एक मतदान केंद्र को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि वहां EVM मशीनों में छेड़छाड़ की गई है और बीजेपी के बटन पर टेप लगाकर ब्लाक करने की कोशिश की गयी है। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इलेक्शन कमीशन ने कहा कि जिन पोलिंग बूथ पर टेप लगाने की शिकायत मिली है, वहां पर दोबारा से चुनाव करवाए जाएँगे। (EVM Tampering Allegation)

साथ ही, कई जगहों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने TMC के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने, धमकाने और और हमला करने का भी आरोप लगाया। परगना जिले के बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने आरोप लगाया कि TMC के गुंडों ने उन पर हमला किया और उनकी गाडी के शीशे तोड़ दिए। साथ ही, उनके बॉडीगार्ड से बन्दूक छीनने की भी कोशिश की।

दूसरी तरफ, ममता बनर्जी के खिलाफ खड़े हुए बीजेपी कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी जब भवानीपुर में एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां पर मौजूद TMC समर्थकों ने उन्हें चोर कहने हुए नारेबाज़ी करनी शुरू कर दी।

चुनाव के इस दूसरे चरण में कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बीरभूम और नदिया जिले की कई महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं। सबसे रोचक मुकाबला भवानीपुर सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

इस चरण में कुल 3.21 करोड़ मतदाता सहित करीब 5 लाख युवा पहली बार वोट डाल रहे हैं। पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुल 2,321 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात हैं और 41 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण के मतदान के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.