भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, जिंदा जले 8 मजदूर, अवैध तरीके से बन रहे थे पटाखे

Bhiwadi Chemical Factory Fire: खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जिसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए। ये इतनी बुरी तरह जल गए थे कि इनके शवों को पोटली में रखकर लाया गया। 8 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। हादसा इतना भयावह है कि धमाके और आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा रही थीं। भिवाड़ी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस को फैक्ट्री मालिक की तलाश है। इस फैक्ट्री में अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। यहां लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। फैक्ट्री के मालिक का नाम राजेंद्र बताया गया है और इससे अभी संपर्क नहीं हो पाया है।
कपड़े की कंपनी के नाम से है रजिस्टर्ड
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भिवाड़ी की जिस फैक्ट्री में आग लगी है वो गारमेंट कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड थी, लेकिन इसमें अवैध तरीके से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। जैसे ही आग लगी, वैसे ही रुक-रुक कर 3 से 4 बार जोरदार धमाके हुए। ये धमाके कई किलोमीटर दूर तक भी सुने गए थे।जयपुर में भी भांकरोटा स्थित जेसीबी शोरूम में भी लगी थी आग
अभी कुछ दिन पहले ही जयपुर के भांकरोटा स्थित एक जेसीबी के शोरूम में भीषण आग लग गई थी, ये इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें एक किलोमीटर दूर तक देखी जा रही थीं, हालांकि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन हजारों टन केमिकल जलकर राख हो गया था। जांच में पता चला था कि ये हादसा कंपनी के रखरखाव में खामियों की वजह से हुआ था। नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा था।
The fire mishap in Bhiwadi, Rajasthan, is tragic and deeply saddening. My condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 16, 2026
PM Modi ने जताई संवेदनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण हादसे को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना दुखद और बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
प्रदेश के नेताओं ने जताई संवेदनाएं
वहीं अब तक इस हादसे पर अब तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
ॐ…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 16, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
अशोक गहलोत ने कहा कि भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 व्यक्तियों की मृत्यु बेहद पीड़ादायक एवं दुखद है।
वहीं डोटासरा ने कहा कि खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 7 लोगों की असमय मृत्यु अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। बार-बार ऐसी घटनाएं होना बताता है कि सुरक्षा मानकों और निगरानी में गंभीर कमी है। सरकार को सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस त्रासदी का शिकार न हो। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कम से कम जनहानि हो। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
वहीं कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस संबंध में मैंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है। राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से जारी हैं और आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
इस लिंक को शेयर करें

