नहीं हो पा रही गेहूं की खरीद, किसान नेता बलकौर सिंह ढिल्लों ने CM भजनलाल को लिखा लेटर

Hanumangarh: हनुमानगढ़ में MSP पर चल रही गेहूं खरीद पोर्टल में काफी समस्या आ रही है जिसकी वजह से किसान को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर किसान नेता बलकौर सिंह ढिल्लों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेटर लिखा है। साथ ही संगरिया के उपखंड अधिकारी जय कौशिक, तहसीलदार मोनिका बंसल और हनुमानगढ़ के जिला कलेक्टर खुशाल यादव को भी लेटर लिखकर जल्द इस समस्या की मांग की है।

लेटर में बलकौर सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रदेशभर के खरीद केंद्रों पर किसानों को तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर पोर्टल पर किसानों की ‘गिरदावरी’ का डेटा फेच नहीं हो रहा है। जिसके चलते फसल तुलाई नहीं हो रही और केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
लेटर में मांग की है कि IT विभाग को निर्देश देकर पोर्टल के सर्वर और गिरदावरी डेटा के सिंक्रोनाइज़ेशन को दुरुस्त कराया जाए। जब तक पोर्टल ठीक नहीं होता। तब तक मैन्युअल वेरिफिकेशन से गेहूं की खरीद सुनिश्चित किया जाए। बलकौर सिंह ढिल्लों ने आशा जताई है कि सरकार इस मुद्दे पर जल्द प्रभावी कदम उठाएगी।
ये भी पढ़ें- '5 करोड़ दो वरना...', BJP नेता को रोहित गोदारा गैंग से धमकी, दो महीने पहले भी आया था फोन
ये भी पढ़ें- गर्भवती से छेड़छाड़ करने वाला हिस्ट्रीशीटर एमपी में गिरफ्तार, क्लीनशेव कराकर सरेंडर होने पहुंचा था कोर्ट
इस लिंक को शेयर करें

