बालोतरा में बंदूकधारी बदमाशों से भिड़ी महिलाएं, झाडू लेकर पीछे भागी, देखें वीडियो

बालोतरा में बंदूकधारी बदमाशों से भिड़ी महिलाएं, झाडू लेकर पीछे भागी, देखें वीडियो
राजस्थान
02 Apr 2026, 01:58 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें 7-8 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ स्काॅर्पियो में सवार होकर आते हैं और एक लड़की के अपहरण करने का प्रयास करते हैं। इसके बाद सभी घरवाले बाहर आते हैं तो बदमाश फरार हो जाते हैं। इस दौरान घर में कोलाहल की स्थिति बन जाती है।

बता दें कि यह वीडियो एक्स पर बालोतरा जिले के कल्याणपुर कस्बे के रनिया देशीपुरा गांव का बताया जा रहा है। पूरी घटना घर के दालान में लगे कैमरे में कैद हो जाता है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी रिकाॅर्ड लिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई। घटना कल शाम करीब 5 बजे नारायण राम पटेल के घर की है।

बालोतरा
कल्याणपुर के रनिया देशीपुरा गांव में बदमाशों का आतंक
लड़की का अपहरण करने के लिए 7-8 बदमाश पिस्टल के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर आए
जब सभी घर वाले उनकी तरफ़ दौड़े तो भाग खड़े हुए
प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल है pic.twitter.com/1OD3SkL38c
— Lokendra Singh (@LSinghShekhawat) April 2, 2026

बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी वे पिस्टल के जरिए परिवार को धमकाना चाहते थे लेकिन परिवार की महिलाएं जिनके हाथों में झाडू थे वे बिना डरे बदमाशों से भिड़ गईं। जानकारी के अनुसार इस दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की एक मैगजीन नारायण पटेल के घर के बाहर ही गिर गई।

घटना के बाद मौके पर डिप्टी एसपी विकास कुमार और प्रशिक्षु आरपीएस शिशुपाल सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं। हालांकि इसके बाद वे पकड़ में नहीं आ सके।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.