प्रेम संबंधों में हुई हत्या, BAP नेता अशोक निनामा के भाई के मर्डर पर बड़ा खुलासा

BAP Leader Murder: बांसवाड़ा में BAP यानी भारतीय आदिवासी पार्टी के नेता अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की हत्या मामले ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में अब लव एंगल जुड़ रहा है। वहीं अनिल निनामा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
अनिल निनामा के सिर में जमा खून
अनिल निनामा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके शरीर से ज्यादा खून नहीं निकला लेकिन अंदरूनी चोटें बेहद गंभीर थीं। जो उनकी मौत का कारण बनीं। पूरे शरीर पर चोट के निशान भी मिले। उनकी आंखें सूजी हुई थी, सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था। जिसकी वजह से गहरी चोट लगी और खून जम गया। सिर में खून का जाम होने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। जिससे उनका बचना नामुमकिन हो गया था।
प्रेम संबंधों में हुई हत्या
बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि अनिल के साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसके प्राइवेट पार्ट की स्किन तक फट गई थी। इधर खमेरा थाना के ASI लेखाराम ने बताया कि मामले की जांच में पता चल रहा है कि ये सब कुछ प्रेम प्रसंग में हुआ। अनिल का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। जिसका पता उसके पति को चल गया। अनिल को इसी महिला ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था।
नोतरा में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने अनिल को यहां बुलाया गया। वहां से ये महिला अनिल के साथ बाइक पर आ रही थी। लेकिन उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। उसके साथ एक शख्स और था जो उसका पड़ोसी बताया जा रहा है। उन्होंने अनिल को पकड़कर मारना-पीटना शुरु कर दिया। अनिल के सिर पर किसी भारी वस्तु से उन्होंने हमला किया, जिससे उसे हेड इंजरी हो गई। इसके बाद भी उन्होंने अनिल को बेरहमी से पीटा। शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान मिले।
महिला और उसका पति हिरासत में, साथी भी पकड़ा गया
अनिल के बयानों के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया। अनिल के बयान के मुताबिक आरोपी पति-पत्नी और इनका पड़ोसी है। वहीं परिवार वालों ने दो और लोगों प्रकाश और मोतीलाल पर शक जताया। पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ मर्डर की धाराएं लगाई हैं। महिला और उसका पति हिरासत में ले लिए गए हैं साथ ही पति के साथी को भी पकड़ लिया गया है।
ये भी पढ़ें- Banswara: राजकुमार रोत की पार्टी BAP के नेता के भाई की पीट-पीट कर हत्या
इस लिंक को शेयर करें

