BCR Election: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर समेत कई जिलों में चुनाव रद्द, जानिए अब आगे क्या?

BCR Election: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर समेत कई जिलों में चुनाव रद्द, जानिए अब आगे क्या?
राजस्थान
22 Apr 2026, 05:37 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

BCR Elections Cancel: आठ सालों के बाद आज बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान (BCR) के चुनाव हुए। चुनाव में वोट डालने का समय सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम के 5 बजे तक चला। मतदान शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही प्रदेश के कई पोलिंग केन्द्रों पर फर्जी मतदान होने की खबरें सामने आईं। राजस्थान के सबसे बड़े पोलिंग केन्द्र राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) में भी फर्जी मतदान की खबर सामने आई। उसके बाद यहां भारी विरोध के साथ चुनाव रद्द कर दिया गया।

राजस्थान हाईकोर्ट समेत इन पोलिंग केंद्रों में भी रद्द चुनाव

इसके बाद श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में बैलेट पेपर को लेकर विवाद सामने आया। उसके बाद यहां भी चुनाव रद्द कर दिया गया है। यहां के मतदान केंद्र पर ताला तक जड़ दिया गया। उसके कुछ ही समय बाद भारी अनियमितताओं और मतदान में गड़बड़ी की शिकायत के बाद यहां भी विरोध सामने आया। जिसके बाद यहां भी चुनाव रोकना पड़ा और उसके बाद चुनाव रद्द कर दिया गया है।

इधर जोधपुर में हैरिटेज परिसर के पोलिंग केन्द्रों पर बैलेट पेपर खत्म होने के कारण यहां भी चुनाव को सभी चारों बूथों पर रद्द कर दिया है।

अब आगे क्या होगा

29 अप्रैल से बैलेट पेपर से मतगणना प्रारम्भ होने वाली है और जहां-जहां भी चुनाव स्थगित (रद्द) हुए हैं, उनकी जल्द ही नई चुनाव की तारीख BCR जारी करेगा और चुनाव करवाएगा। बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान (BCR) को स्थगित हुए चुनावों को 29 अप्रैल से पहले करवाना होगा।

महिलाओं को पहली बार मिला है आरक्षण

पहली बार महिलाओं को इस चुनाव में आरक्षण मिला है। महिलाओं को 30% आरक्षण दिया गया है। कुल 25 पदों में से 23 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। इनमें से 5 पदों पर महिलाओ को आरक्षण हैं इनमें केवल महिलाएं ही आरक्षित है और बचे 2 पदों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। इन पर बिना चुनाव के ही महिला अधिवक्ताओं की सह-नामित किया जाएगा। कुल 25 में से 7 सीटें महिलाओं की ही है। इसलिए इस बार सबसे ज्यादा 57 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरकर अपना भाग्य आजमा रही हैं।

बता दें कि बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान (BCR) प्रदेश (राजस्थान) की अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था है। यहां मतदान बैलेट पेपर से किया जाता है। कुल 23 पदों पर होने वाले चुनाव में 234 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें से 57 महिलाएं भी शामिल हैं। सबसे बड़ा पोलिंग केंद्र राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) है। जिसमें लगभग 15 हजार मतदाता हैं।

कंटेंट- एडवोकेट प्रत्युष तिवाड़ी, कानूनी विशेषज्ञ

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में बार काउंसिल चुनाव के दौरान हंगामा, फर्जी वोटिंग के आरोप, जानें क्या बोले वकील?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.