'अव्यवस्था या संसाधनों की कमी...', वार्ड के अंदर से पत्नी को साइकिल पर बैठाकर बाहर लाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल

'अव्यवस्था या संसाधनों की कमी...', वार्ड के अंदर से पत्नी को साइकिल पर बैठाकर बाहर लाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल
राजस्थान
05 Apr 2026, 06:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को इलाज के बाद हाॅस्पिटल के वार्ड से ही साइकिल पर बैठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर यूजर्स कई सवाल कर रहे हैं। यूजर्स हाॅस्पिटल में संसाधनों की कमी का हवाला दे रहे हैं तो कुछ यूजर्स इसका ठीकरा सरकार पर फोड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो भरतपुर जिले के डीग कस्बे में स्थित सरकारी हाॅस्पिटल का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बुजुर्ग इलाज के अपनी बीमार पत्नी को साइकिल पर बैठाकर वार्ड से बाहर जा रहे हैं। इस पूरे मामले पर हाॅस्पिटल के पीएमओ डाॅ. जितेंद्र फौजदार का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो डीग के हाॅस्पिटल का ही है। यहां पर बुजुर्ग अपनी पत्नी को अक्सर दिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग तो मोटरसाइकिल तक अंदर ले आते हैं जिनको रोकना मुश्किल हो जाता है।

जानें क्या बोले पीएमओ?

पीएमओ ने कहा कि हाॅस्पिटल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी नहीं है लेकिन वाहन चोरी और पार्किंग की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण लोग अपने दोपहिया वाहन वार्ड तक ले जाते हैं। वहीं मामले में स्थानीय युवक ने बताया कि हाॅस्पिटल में पार्किंग की सुविधा नहीं है ऐसे में डाॅक्टर और कर्मचारी मजबूरी में अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.