गोवंश के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी 2000 किमी दूर बांग्लादेश बॉर्डर तक भागा, पुलिस ने पीछा वहां से भी दबोचा

Bhilwara Cow Abuse Case: भीलवाड़ा जिले में गोवंश के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को राजस्थान पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस ने 2000 किलोमीटर दूर बांग्लादेश की बॉर्डर तक उसका पीछा किया था और 4 राज्यों के डेढ़ हज़ार से अधिक CCTV फुटेज तलाशे थे। आरोपी की पहचान झारखंड के जमशेदपुर निवासी संजय कुमार साहू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 27 मार्च 2026 की है, जब भीलवाडा के कोतवाली थाना क्षेत्र में यह कांड हुआ। 29 मार्च को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो पुलिस तक पहुंचा और जाँच शुरू हो गयी। कोतवाली प्रभारी शिवराज गुर्जर ने तुरंत ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। (Animal Cruelty Case)
पुलिस ने बताया कि जाँच शुरू होते ही घटनास्थल से लेकर हर कदम की जाँच हुई। 4 राज्यों के 40 से ज्यादा रेलवे स्टेशन और शहर के लोकल कैमरा के 1500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किए, 20 हज़ार का इनाम घोषित कर दिया।
जांच से पता चला कि आरोपी ट्रेन से भीलवाड़ा आया था और अपराध के बाद ट्रेन से ही फरार हो गया। पुलिस ने 40 ट्रेनों के हर डिब्बे की जांच की और राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी चेक किए। (Rajasthan Police Action)
आखिर में पुलिस को लीड मिली कि संजय भागने की फ़िराक में हैं और बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ जा रहा है। कोतवाली टीम ने 2000 किलोमीटर दूर बिहार के किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहीं से आरोपी को दबोच लिया। (Sanjay Kumar Sahu Arrested)
इस लिंक को शेयर करें

