महिलाओं से की छेड़छाड़: दोनों पक्ष लाठी-सरिये लेकर भिड़े, पथराव किया

महिलाओं से की छेड़छाड़: दोनों पक्ष लाठी-सरिये लेकर भिड़े, पथराव किया
राजस्थान
07 Apr 2026, 08:37 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bikaner Eve Teasing Row: महिलाओं से छेडछाड करने को लेकर शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी और सरिये लेकर एक दूसरे को मारने पहुँच गए। सोमवार रात बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के चौखुंटी इलाके कुछ लड़कों पर आरोप लगा कि वे मोहल्ले की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जब मोहल्ले के लोगों ने छेड़खानी का विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया और थोड़ी ही देर झड़प से बढ़कर पत्थरबाजी तक पहुंच गया।

दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। थोड़े वक़्त में ही आरोपियों के साथी लाठी और सरिये लेकर पहुँच गए। उनको देखकर दूसरे पक्ष के लोग भी लाठियाँ लेकर आ गए।

विवाद हद से ज्यादा बढ़ने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तुरंत ही पूरे इलाके में सुरक्षा बल की तैनाती कर दी। रात भर इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को शांत बनाए रखा। गनीमत रही कि घटना में कोई व्यक्ति गंभीर घायल नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया और बताया कि कुछ लड़के आसपास एकजुट होकर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और भाजपा नेता वेद व्यास मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने फिर से किसी भी घटना या हिंसा को रोकने के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.