‘महिला विरोधी है कांग्रेस-NSUI की मानसिकता’, बीजेपी जिला महामंत्री रेखा राठौड़ का जोरदार हमला

‘महिला विरोधी है कांग्रेस-NSUI की मानसिकता’, बीजेपी जिला महामंत्री रेखा राठौड़ का जोरदार हमला
राजस्थान
03 Apr 2026, 10:36 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: बीजेपी जिला महामंत्री रेखा राठौड़ ने कांग्रेस और NSUI पर करारा हमला बोला। बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि NSUI ने जो अपनी प्रेसवार्ता में जो भी कहा है वो पूरी तरह बेबुनियाद तथ्यों पर आधारित है। राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) में आयोजित होने वाला नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘मरुधरा नारी सशक्तिकरण संगठन’ की तरफ आयोजित हो रहा है। जबकि कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI जानबूझकर इसे RSS का आयोजित बताकर, भ्रम फैलाकर इसका विरोध किया जा रहा है।

‘अपने झूठ को छिपाने के लिए RSS को घसीट रहा NSUI’

रेखा राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस एवं उसके छात्र संगठन की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। जिस प्रकार एनएसयूआई के पदाधिकारी इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं और इसे बाधित करने की बातें कर रहे हैं, वह निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया की NSUI के छात्र नेताओं के अपने झूठ को सही साबित करने के लिए RSS को आयोजक बताते हुए फर्जी आमंत्रण पत्र भी सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी को खुश करने की होड़ में NSUI नेता

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में पद पाने के लिए कुछ लोग इस प्रकार के मुद्दों को उछालकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में भी राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS से जुड़े कार्यक्रम में उपद्रव और तोड़फोड़ करने वाले विनोद जाखड़ (Vinod Jakhar)जो 18 दिन जेल में रहे, उनको उपकृत कर NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। और अब NSUI में प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ चल रही है, और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उसी से ख़ुश होते हैं पद देते हैं जो RSS को गालियाँ दे, उनके कार्यक्रम का विरोध कर अपने नम्बर बढ़ाये, NSUI के छात्र नेता इसी होड़ में लगे हैं।

सिर्फ सोनिया गांधी-प्रियंका गांधी का ही सम्मान करती है NSUI

उन्होंने आरोप लगाया कांग्रेस सिर्फ दो ही नारियों का सम्मान करती है एक सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और दूसरी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)। उन्होंने पत्रकारों को याद दिलाते हुए कहा की जयपुर के आदर्श नगर में जब कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भारत माता ज़िंदाबाद बोल रहे थे तो कांग्रेस के नेताओं ने उन्हे रोका और सोनिया गांधी जिंदाबाद बोलने के लिए कहा।

उन्होंने कहा यह कार्यक्रम पूरी तरह नारी शक्ति को समर्पित है और इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। वहीं मीडिया प्रभारी भारती खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीसी में प्रवक्ता खेमचंद शर्मा, मंत्री क्षमा अग्रवाल एवं जूही केडिया भी मौजूद रहीं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.