LPG-पेट्रोल की कालाबाजारी पर एक्शन में आए CM भजनलाल शर्मा, अब धरे जाएंगे आरोपी!

LPG-पेट्रोल की कालाबाजारी पर एक्शन में आए CM भजनलाल शर्मा, अब धरे जाएंगे आरोपी!
राजस्थान
24 Mar 2026, 01:06 pm
रिपोर्टर : Jyoti Shama

CM Bhajan Lal Sharma on LPG Crisis: युद्ध के चलते LPG गैस की किल्लत ने कालाबाजारियों को जमकर लूट-खसोट का मौका दे दिया। जिससे लोगों को ऊंचे दाम में सिलेंडर लेना पड़ा रहा है। लेकिन अब LPG और डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी। क्योंकि अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक्शन में आ गए हैं। सोमवार देर रात उन्होंने इस विषय पर अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। जिसमें उन्होंने जिला कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश दिए।

जब किसी चीज की कोई कमी नहीं फिर भी क्यों भटक रहे लोग- CM

इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने LPG गैस, डीजल-पेट्रोल, उर्वरकों की कमी को लेकर चर्चा की। CM ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को इन सबकी आपूर्ति ढंग से हो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। जिला कलेक्टर्स इस तरह के मामलों पर ध्यान दें। लोगों को LPG समेत इन सबकी उपलब्धता सहजता से हो, ताकि वो ब्लैक में ये सब कुछ खरीदने पर मजबूर ना हो। इसके साथ जो लोग इनकी कालाबाजारी कर रहे हैं, उन पर नकेल कसें। एक-एक आरोपी को पकड़ें और उचित कार्रवाई करें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कहीं से भी अवैध जमाखोरी के मामले आए तुरंत खुद जाकर इसका औचक निरीक्षण करें, छापे मारे, ताकि आरोपियों में भय हो और इस तरह के मामले में कम हों। सीएम ने कहा कि जब राजस्थान और जिलों में इनमें से किसी चीज की कमी नहीं है फिर भी क्यों ये लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। क्यों उन्हें कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।

'हर हाल में बढ़ाएं PNG कनेक्शन्स'

बैठक में तय हुआ कि शहर की गैस वितरण कंपनियां घरेलू PNG यानी पाइप नेचुरल गैस कनेक्शन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाएंगे। घरों के अलावा अस्पताल, ढाबे, रेस्टोरेंट-होटल्स जैसी यूनिट्स PNG कनेक्शन लेने के लिए जागरुक करें। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि सभी जिला कलेक्टर 24 घंटे के अंदर पाइपलाइन बिछाने की जो एप्लीकेशन आए हैं, उन्हें जल्द से जल्द मंजूरी दें।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.