CM भजनलाल के आवास पर हाईलेवल मीटिंग, वसुंधरा राजे समेत कई दिगग्ज मंत्री नेता शामिल, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

CM Bhajan Lal Sharma: सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन हुआ जिसका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन वसुंधरा राजे रहीं। क्योंकि वसुंधरा राजे भजनलाल शर्मा के CM बनने के बाद पहली बार उनके आवास पर थीं। मुख्यमंत्री की इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं सियासी जानकार इसे पार्टी के भीतर तालमेल और एकता का संकेत भी मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
इस बैठक में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने X पर इस बैठक की तस्वीरें शेयर की हैं और कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाले केंद्रीय बजट और विकसित भारत के साथ कदम मिलाकर विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए राज्य सरकार के बजट की जानकारी और उसके लाभ आखिरी छोर पर खड़े शख्स तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनकल्याण के संकल्प के साथ वे राजस्थान को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाले केंद्रीय बजट तथा विकसित भारत के साथ कदम मिलाकर विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु राज्य सरकार के बजट की… pic.twitter.com/8WoDH6XB8W
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 16, 2026
पंचायत और निकाय चुनाव पर भी चर्चा!
वहीं कहा जा रहा है कि इस बैठक में पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की बात कही गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में प्रस्तावित दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।
संगठन की सक्रियता बढ़ाने की कवायद
बीकानेर संभाग में संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारी तेज करने और PM मोदी की सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से इस बैठक को अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
बैठक में मौजूद कद्दावर नेता
CM आवास पर हुई इस बैठक में वसुंधरा राजे समेत दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, धरोहर संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, विधायक जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी समेत कई नेता मौजूद रहे।
इस लिंक को शेयर करें

