बाड़मेर में सांप के काटने से दंपत्ति की मौत, बेटे का एम्स में चल रहा इलाज, अगली रात को उसी जगह पहुंचा ग्रामीणों ने मार डाला

Barmer Krait Snake Bite Case: बाड़मेर में सांप काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटे का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। पूरा मामला बाड़मेर के सेड़वा थाना क्षेत्र के फागलिया गांव का है। जानकारी के अनुसार दंपत्ति और उनका बेटा खाट पर सो रहे थे। इसके बाद बावजूद सांप का काटना समझ से परे है। जानकारी के अनुसार जिस सांप ने काटा है उसका नाम करैत है जो कि भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है।
इस मामले में हैरान करने वाली एक और बात सामने आई है। दंपत्ति को काटने के बाद सांप रात में फिर उसी जगह पर पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे देख लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार फागलिया गांव के निवासी श्रवणराम 28 और उनकी पत्नी लाछी 23 और बेटे विकास 5 को करैत सांप ने काट लिया था। तीनों घर के बाहर खाट पर सोए थे। इसके बाद उन्हें सेड़वा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
काटने पर सूजन नहीं आती
लाछी की मौत तो गांव में ही हो गई थी। जबकि श्रवणराम को सांचौर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसके 5 साल के बेटे विकास का फिलहाल जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। वहीं इस पूरे मामले में सेड़वा सीएचसी के प्रभारी कालूराम ने बताया कि करैत सांप कोबरा प्रजाति का होता है। इस सांप की खासियत है कि यह जहां पर डसता है वहां पर दर्द नहीं होता है। न ही सूजन आती है और न ही ब्लीडिंग होती है।
इस सांप के जहर का असर मनुष्य के शरीर पर 4 घंटे के बाद होता है। 4 घंटे बाद मनुष्य माइंड से अपना नियंत्रण खोने लगता है और उसका जहर शरीर में हावी होने लगता है। इसके बाद हार्ट और श्वास नलियां ब्लाॅक हो जाती है।
ये भी पढ़ेंः ड्रग कंट्रोलर ने PBM हाॅस्पिटल से लिए दवाइयों के सैंपल, प्रसूताओं की किडनी खराब मामले में बड़ा एक्शन, इलाज में काम ली गई दवाएं उपयोग से हटाई
ये भी पढ़ेंः परिवहन विभाग में 6 निरीक्षकों की पोस्टिंग को लेकर आयुक्त और शासन सचिव में टकराव, 21 दिन में जारी हुए 4 आदेश, जानें पूरा मामला
इस लिंक को शेयर करें

