दिव्या मदेरणा को दलाई लामा से मिला पवित्र ‘ओडू’ आशीर्वाद: आखिर क्यों चर्चा में है दिव्या की ये तस्वीर, क्या है ये 'ओडू' आशीर्वाद?

Divya Maderna Dalai Lama Sacred Odu blessing: राजस्थान कांग्रेस की बेबाक नेता और ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तिब्बत के बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मिले अनोखा आध्यात्मिक आशीर्वाद की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दलाई लामा दिव्या के सिर को अपने सर से स्पर्श कर ख़ास ‘सैक्रेड ओडू’ (Sacred Odu) आशीर्वाद देते हुए नज़र आ रहे हैं। दलाई लामा और दिव्या मदेरणा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।
तिब्बती बौद्ध परंपरा में ‘ओडू’ को आशीर्वाद का सबसे पवित्र और गहरा रूप माना जाता है। बौद्ध शास्त्रों के अनुसार, इस आशीर्वाद पद्धति में मस्तक को ज्ञान और चेतना का केंद्र मानकर दूसरे के मस्तक से स्पर्श करते हैं, जिससे करुणा, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। दिव्या मदेरणा ने इस मौके को अपने जीवन का सबसे दुर्लभ और यादगार पल बताया।
मुलाकात के बाद दिव्या ने लिखा, “विश्व शांति, करुणा और मानवता के प्रतीक परम पूज्य Dalai Lama से मिला यह आशीर्वाद मुझे हमेशा स्मरण कराएगा कि सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा धर्म सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता है।”
राजस्थान की राजनीति में दिव्या मदेरणा की बनी सख्त छवि के बीच उनका दलाई लामा से मिलना और यह आध्यात्मिक अनुभव उनके व्यक्तित्व के नरम और गहरे पक्ष को सामने ला कर रख रहा है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक इस तस्वीर को उनकी सादगी और संस्कारों से जोड़कर उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई लोग इसे चौंकाने वाला बदलाव बता रहे हैं।
यह मुलाकात दिव्या मदेरणा के लिए न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से ख़ास है, बल्कि उनके भविष्य में सकारात्मक बदलाव का भी संदेश दे रही है।
इस लिंक को शेयर करें

