विधानसभा में जब आमने-सामने हुए टीकाराम जूली और डिप्टी CM दीया कुमारी, जानें क्या था मामला?

Rajasthan Vidhansabha: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही की शुरूआत ही गुरुवार को काफी गहमागहमी से हुई। प्रश्नकाल के दौरान जब सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस सदस्य ने सवाल किया तो डिप्टी सीएम दीया कुमारी (Diya Kumari) ने इसका जवाब दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली असंतुष्ट नजर आए। टीकाराम जूली (Tikaram Jully)ने कहा कि सरकार अपने कुछ खास लोगों को ही फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इस बात का डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया।
किस सवाल से शुरू हुआ विवाद?
दरअसल विधायक मनोज कुमार नोहर बाईपास की सड़क योजना को लेकर सदन में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ये जो चौक प्रस्तावित है उसे अचानक टी-जंक्शन में क्यों बदला जा रहा है, इसकी वजह क्या है? विधायक ने कहा कि इस योजना के लिए जो नक्शा तैयार किया था, उसमें ऐसी कोई बड़ी समस्या तो नहीं थी। फिर भी दो किसानों ने इस पर आपत्ति जताई और इसके आधार पर पूरी सड़क ही बदल दी। मनोज कुमार ने सरकार से ये भी पूछा कि जिन किसानों की जमीन का म्यूटेशन पहले ही PWD के नाम दर्ज हो गया था, अब उन लोगों को मुआवजा कैसे मिलेगा?
सड़क को लेकर आमने-सामने हुए टीकाराम जूली और दीया कुमारी !@TikaRamJullyINC @INCRajasthan @KumariDiya @BJP4Rajasthan @RajAssembly pic.twitter.com/XauRDtlLW0
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) February 19, 2026
विधायक मनोज कुमार के इस सवाल पर डिप्टी सीएम और PWD मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि ये आरोप गलत हैं। ये किसी राजनीतिक दबाव में नहीं बल्कि सुरक्षा कारणों के चलते फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 2024 को जानकारों की एक कमेटी से इस एरिया का निरीक्षण कराया था। कमेटी ने जो सिफारिश की थी उसके बाद ही नया एलाइनमेंट तय किया गया है। पुराना वाले प्लान में दुर्घटना की संभावनाएं जताई गई थीं। साथ ही बता दूं कि जो सड़क के नक्शे में बदलाव किया गया है उसमें किस इसके खर्च पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ रहा है। किसी को भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
खास लोगों को फायदा पहुंचा रही सरकार- जूली
वहीं नेताप्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि सरकार ने बदलाव अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। सरकार सदन में जानकारी छिपा रही है। अगर पुराना एलाइनमेंट सही था तो वह अचानक वो गलत कैसे हो गया? जूली ने सवाल उठाया कि कमेटी में ऐसे कौन से लोग शामिल थे, जिन्होंने ये सिफारिश दे दी और कौन से समूह थे जिनकी जमीन को बचाने के लिए ये सब किया गया?
विपक्ष के हंगामे के बीच दीया कुमारी ने कहा कि अगर कहीं गड़बड़ी की शिकायत है तो सरकार जांच करवाने के लिए तैयार है। नोहर के लोगों को जल्द बाईपास की सुविधा मिलेगी। जल्द ही यहां काम शुरू हो जाएगा।
इस लिंक को शेयर करें

