ड्रग कंट्रोलर ने PBM हाॅस्पिटल से लिए दवाइयों के सैंपल, प्रसूताओं की किडनी खराब मामले में बड़ा एक्शन, इलाज में काम ली गई दवाएं उपयोग से हटाई

ड्रग कंट्रोलर ने PBM हाॅस्पिटल से लिए दवाइयों के सैंपल, प्रसूताओं की किडनी खराब मामले में बड़ा एक्शन, इलाज में काम ली गई दवाएं उपयोग से हटाई
राजस्थान
15 Jun 2026, 01:24 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

PBM Hospital Kidney Failure Case: पीबीएम हाॅस्पिटल में प्रसव के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी खराब होने के मामले में अब चिकित्सा विभाग से नींद से जागा है। विभाग ने 33 प्रकार की दवाओं, इंजेक्शन, ब्लड और अन्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने तक उन सभी दवाइयों के उपयोग पर भी हाॅस्पिटल प्रशासन ने रोक लगा दी है। अभी इलाज के लिए नए बैच की दवाइयां इस्तेमाल की जा रही है। वहीं लैब की जांच रिपोर्ट आने में अभी 20-25 दिन लग सकते हैं।

वहीं पीबीएम हाॅस्पिटल में भर्ती प्रसूताओं में 2 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दोनों प्रसूताएं फिलहाल वेंटिलेटर पर है और अन्य तीन महिलाओं का इलाज भी जारी है। बता दें कि पीबीएम हाॅस्पिटल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सा मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान वायरल हुआ था। हालांकि ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम ने हाॅस्पिटल से प्रसूताओं के इलाज में काम आ रही दवाइयों के सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि प्रसूताओं की किडनी खराब होने के पीछे दवाइयां जिम्मेदार थी या और कोई वजह।

क्या बोले हाॅस्पिटल के अधीक्षक?

हाॅस्पिटल के अधीक्षक डाॅ. बीसी घीया ने बताया कि प्रसूताओं के इलाज में काम आई दवाइयां जैसे एंटीबायोटिक इंजेक्शन, जेंटामायसिन, डेक्सोना इंजेक्शन, पेरासिटामोल टेबलेट के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं इस मामले में एडिशनल ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि जिन दवाइयों के उपयोग से प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें जो इंजेक्शन दिए गए थे, उनके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। उनकी जगह नई दवाओं और इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः गोवंश का अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों के आह्वान पर आज प्रतापगढ़ बंद, बाजारों में सन्नाटा पसरा, भारी पुलिस बल तैनात

ये भी पढ़ेंः परिवहन विभाग में 6 निरीक्षकों की पोस्टिंग को लेकर आयुक्त और शासन सचिव में टकराव, 21 दिन में जारी हुए 4 आदेश, जानें पूरा मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.