'नौकरी-जिदंगी दोनों खराब कर दूंगा', केंद्रीय मंत्री शेखावत की अधिकारियों को चेतावनी, जानें पूरा मामला

'नौकरी-जिदंगी दोनों खराब कर दूंगा', केंद्रीय मंत्री शेखावत की अधिकारियों को चेतावनी, जानें पूरा मामला
राजस्थान
22 Mar 2026, 01:13 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। केद्रीय मंत्री वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि अगर किसी अफसर ने किसी कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी की या उसका काम अटकाने की कोशिश की तो उसकी जिदंगी और नौकरी दोनों खराब कर दूंगा। इसके साथ ही मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अनुशासन में रहने की नसीहत दी। शेखावत ने ये बातें फलोदी जिले के बापिणी में जनसुनवाई के दौरान कही।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसका ये मतलब नहीं है कि हम अधिकारी के साथ बदतमीजी करें। अधिकारी का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। बता दें कि जनसुनवाई के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते हैं। काम को अटकाते हैं। कैंप के दौरान शेखावत ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद शेखावत ने कहा कि समय पर सभी को मुआवजा मिलेगा।

अधिकारियों को दिया ये निर्देश

मंत्री शेखावत ने आगे कहा कि अभी मैं 20 साल तक कहीं नहीं जाने वाला हूं। 20 साल तक मैं घर का दरवाजा देखना बंद करवा दूंगा। ये चेतावनी किसी एक अधिकारी के लिए नहीं बल्कि सभी अधिकारियों के लिए है। मंत्री ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर और मौजूदा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नुकसान का आकलन कर सर्वेक्षण करवाएं और रिपोर्ट जल्द से जल्द सरकार को भेजे ताकि प्रभावित किसानों को नुकसान का मुआवजा मिल सके।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.