'अपनी सीट पर हारने वाले दूसरों के लिए क्या रणनीति बनाएंगे...', गोविंद सिंह डोटासरा का राजेंद्र राठौड़ पर तंज

'अपनी सीट पर हारने वाले दूसरों के लिए क्या रणनीति बनाएंगे...', गोविंद सिंह डोटासरा का राजेंद्र राठौड़ पर तंज
राजस्थान
05 May 2026, 02:31 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Politics: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के कई नेताओं पर निशाना साधा। साथ ही केरलम में कांग्रेस की वापसी पर सचिन पायलट की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने बंगाल के भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की तारीफ को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही अजीबोगरीब है। उन्होंने कहा कि कैलाश चैधरी, अरुण चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौड़ ये वो नेता है जो खुद चुनाव नहीं जीत पाए। ऐेसे में ये नेता दूसरों की जीत की रणनीति कैसे बनाएंगे?

पीसीसी चीफ ने कहा कि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जो नेता अपने राज्य में अपनी सीट नहीं जीत पाए वे पश्चिम बंगाल में रणनीति बनाएंगे और पार्टी को जीत दिला देंगे। उनका बंगाल का योगदान समझ से परे है। डोटासरा ने कहा कि हमारी पार्टी ने कभी भ्ी हवा मे बात नहीं की। हमारे यहां पर योग्य और चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। इसके अलावा इनके नतीजे भी सकारात्मक आते हैं। उन्होंने सचिन पायलट का नाम लेकर कहा कि आलाकमान ने सचिन पायलट को आॅब्जर्वर बनाकर केरलम भेजा था जहां पर हमने सत्ता में वापसी की है।

दम है तो बीजेपी निकाय चुनाव करवाएं

डोटासरा ने आगे कहा कि वे इस पर ज्यादा नहीं बोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी के नेताओं को अपनी रणनीति पर इतना ही गुमान है तो उन्हें चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। बीजेपी को प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव करवाने चाहिए ताकि पता चल सके कि उनकी रणनीति क्या है? इसके साथ ही उन्होंने भजनलाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार काम करने की बजाय केवल ढिंढोरा पीट रही है। पेपरलीक के आरोपियों को पकड़ने के साथ ही नई भर्तियां भी तो निकालो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये आरोपी कब तक पकड़े जाएंगे? क्या सरकार इस पर कोई पंचवर्षीय योजना ला रही है?

वहीं एसआई भर्ती 2021 को लेकर उन्होंने कहा कि कोर्ट को इस पर निर्णय करना पड़ा। ये लोग हम पर सवाल उठा रहे थे, ढाई साल हो गए इनको सरकार बनाए हुए इन्होंने भर्ती रद्द क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को लेकर सरकार का रूख स्पष्ट करना चाहिए। जिन युवकों ने ईमानदारी से परीक्षा दी उनके साथ न्याय होना चाहिए। उनको एज में छूट मिलनी चाहिए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.