2028 की 'आखिरी' लड़ाई लड़ेंगे बेनीवाल? PM Modi की भी कर दी तारीफ!

Hanuman Beniwal: जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अपने बयानों से प्रदेश की सियासत को और दिलचस्प बना दिया है। बेनीवाल ने साफ कह दिया कि 2028 का विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2028) उनकी ‘अंतिम और निर्णायक लड़ाई’ होगा, और वह इसे पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे।
जनता को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि “जिसे जीताओ, उसे पांच साल ठोक-बजा कर रखो, ताकि वह समझे कि जनता के काम से ही उसकी राजनीति चलती है।” उन्होंने दावा किया कि देशभर के युवा उनके साथ बड़ी संख्या में जुड़े हुए हैं, लेकिन इसके साथ ही बेनीवाल ने साफ किया कि उनकी राजनीति किसी भी गलत काम को बढ़ावा नहीं देती।
PM Modi को पहले अंग्रेजी नहीं आती थी- बेनीवाल
पीएम मोदी (Narendra Modi) का उदाहरण देकर बोले—अंग्रेज़ी बाद में सीखी जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए बेनीवाल (Hanuman Beniwal in PM Modi) ने कहा कि किसी नेता को आंकने का पैमाना उसकी अंग्रेज़ी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “मोदी जी पहले कहां अंग्रेज़ी बोलते थे? चाय बेचने वाले को मौका ही कहां मिलता है। लेकिन उन्होंने वक्त के साथ सब सीखा। इसलिए भाषण या अंग्रेज़ी देखकर वोट मत दो, धरातल पर कौन काम करता है—यह देखकर वोट करो।”
'तो एंकर्स को ही नेता बना दो'
बेनीवाल ने हल्के तंज में कहा कि शानदार भाषण तो एंकर देते हैं, अगर जनता को सिर्फ भाषण पसंद है तो नेताओं की जगह उन्हें ही चुन लेना चाहिए।
उन्होंने खुद को जनता के बीच रहने वाला नेता बताते हुए कहा कि “बेनीवाल जैसा नेता बार-बार नहीं मिलता।”
जनसभा में दिखा बेनीवाल का आत्मविश्वास
जोधपुर की इस सभा ने साफ कर दिया कि बेनीवाल 2028 की तैयारी अभी से शुरू कर चुके हैं। उनके बयान और तेवर इस बात की ओर संकेत देते हैं कि आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति में उनका रोल और आक्रामक
होने वाला है।
इस लिंक को शेयर करें

