समरावता और थप्पड़ कांड से पाईं थीं सुर्खियां, इस तेज-तर्रार अधिकारी से नेताओं को भी लगता है डर?

समरावता और थप्पड़ कांड से पाईं थीं सुर्खियां, इस तेज-तर्रार अधिकारी से नेताओं को भी लगता है डर?
राजस्थान
01 Apr 2026, 02:59 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Saumya Jha: आपको 13 नवंबर 2024 को हुआ थप्पड़ कांड और समरावता कांड (Naresh Meena Samravta Incident) तो याद ही होगा। जब देवली-उनियारा के निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने समरावता गांव के बूथ पर SDM को थप्पड़ मार दिया था। तब समरावता गांव में भारी हिंसा और आगजनी हुई थी। इस दौरान टोंक की कलेक्टर थीं सौम्या झा, जो इस कांड के बाद काफी सुर्खियों में आ गई थीं। क्योंकि इतने खतरनाक स्थिति को उन्होंने इस अपने ताबड़तोड़ कड़क फैसलों से संभाला कि प्रशासनिक अमला तो छोड़िए सरकार तक इन्हें देखती रह गई थी।

65 IAS अधिकारियों के साथ ही सौम्या झा का भी तबादला

अब इन्हीं तेजतर्रार सौम्या झा का तबादला सरकार ने आधी रात को कर दिया। जिन 65 IAS अधिकारियों की लिस्ट सरकार ने देर रात जारी की उसमें IAS सौम्या झा भी शामिल हैं। वे चिकित्सा (IEC) विभाग की निदेशक के पद पर थीँ। उन्हें अब दौसा की कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है।

सौम्या झा मूल रूप से मध्य प्रदेश की हैं। उन्होंने UPSC क्लियर करने के बाद हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था। इस दौरान राजस्थान में तैनात IAS अधिकारी अक्षय गोदारा से इन्होंने शादी की। तब इन्होंने अपना राजस्थान कैडर करा लिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.