टीना डाबी और जयपुर कलेक्टर समेत 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मंत्रियों-जनप्रतिनधियों से भिड़ने वाले अधिकारियों का भी तबादला

Tina Dabi and Riya Dabi Transfer: राजस्थान सरकार ने आधी रात के बाद एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी (Jitendra Kumar Soni) का भी ट्रांसफर हुआ है। उन्हें अब मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव और DIPR का शासन सचिव बनाया गया है। वहीं देश की चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी और उनकी बहन का भी तबादला हुआ है। टीना डाबी को बाड़मेर से टोंक भेजा गया है। वहीं रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यलाय की OSD यानी विशेषाधिकारी बनाया गया है। वे उदयपुर जिला परिषद CEO थीं। ये लिस्ट इसलिए और ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसमें उन अधिकारियों के नाम तो हैं जो अनुभवी और चर्चित हैं, साथ ही इनमें कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जिनकी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से काफी तनातनी भी हुई और फिर सुर्खियों में आए।
मंत्रियों से विवाद में आए अधिकारियों पर भी कार्रवाई
65 IAS अधिकारियों के तबादलों की इस लिस्ट में सीकर के कलेक्टर मुकुल शर्मा का भी तबादला हुआ है। पिछले साल दिसंबर में सीकर में सेवा शिविर के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा और मुकुल शर्मा के बीच कर्मचारियों की अटेंडेंस को लेकर जोरदार बहस हुई थी। जिसकी गूंज मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची, मंत्री ने सीएम को लेटर तक लिखा था और अब मुकुल शर्मा का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव नियुक्त कर दिया है।
सांसद उम्मेदाराम और विधायक भाटी भी टीना डाबी से खफा
देश और प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित IAS अधिकारी और बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी की वैसे तो मंत्री केके बिश्नोई से कोई दिक्कत नहीं थी, दोनों में खूब तालमेल दिखता है। लेकिन सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) से कई बार टीना डाबी की बहस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुकी है। टीना डाबी को अब टोंक का कलेक्टर बनाया गया है।
लिस्ट के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रभार सौंपा गया है। राजन विशाल को जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अरविंद कुमार पोसवाल अब राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त होंगे। डीग कलेक्टर रहे उत्सव कौशल को मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव का पद दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट
26 जिलों में कलेक्टर बदले
राज्य के कई जिलों में शीर्ष प्रशासनिक चेहरे बदल दिए गए। जो इस तरह हैं-
जयपुर – संदेश नायक
टोंक – टीना डाबी
उदयपुर – गौरव अग्रवाल
बीकानेर – निशांत जैन
करौली – अक्षय गोदारा
जोधपुर – आलोक रंजन
जैसलमेर – अनुपमा जोरवाल
बाड़मेर – चिनमयी गोपाल
प्रतापगढ़ – शुभम चौधरी
सीकर – आशीष मोदी
फलौदी – अंकित कुमार सिंह
बारां – बाल मुकुंद असावा
श्रीगंगानगर – अमित यादव
चित्तौड़गढ़ – मंजू
पाली – रविन्द्र गोस्वामी
सिरोही – रोहिताश्व सिंह तोमर
बूंदी – हरफूल सिंह यादव
डीडवाना–कुचामन – अवधेश मीणा
नागौर – देवेंद्र कुमार
दौसा – सौम्या झा
खैरथल–तिजारा – अतुल प्रकाश
सलूंबर – मुहम्मद जुनैद पीपी
डूंगरपुर – देशल दान
डीग – मयंक मनीष
कोटपूतली–बहरोड़ – अपर्णा गुप्ता
इस लिंक को शेयर करें

