जगदीप धनखड़ के साथ नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, क्या ये किसी बड़े सियासी धमाके का संकेत?

जगदीप धनखड़ के साथ नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, क्या ये किसी बड़े सियासी धमाके का संकेत?
राजस्थान
13 Feb 2026, 03:15 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ashok Gehlot: राजस्थान की सियासत में पक्ष-विपक्ष के दो बड़े सियासतदानों की फोटो ने माहौल गर्मा दिया है। हम बात कर रहे है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और पूर्व उप राष्ट्रपति और बीजेपी के दिग्गज नेता जगदीप धनखड़ की (Jagdeep Dhankhar)। जिनकी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं।



पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ये फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि ‘आज राजभवन (लोकभवन), जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।‘

गहलोत ने बताया धनखड़ के साथ शिष्टाचार भेंट

वैसे तो अशोक गहलोत ने धनखड़ के साथ अपनी इस मुलाकात को महज एक शिष्टाचार बताया है, लेकिन सियासी जानकारों के मुताबिक ये सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़े सियासी मायने बताए जा रहे हैं। दरअसल जब जगदीप धनखड़ ने उप राष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दिया था, तब अशोक गहलोत समेत समूचे विपक्ष ने कई गंभीर सवाल खड़े किए थे।

वहीं जब धनखड़ नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में आए तो अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थानवासी और हम सभी लोग धनखड़ जी को ढूंढ रहे थे, क्योंकि वे राजस्थान के हैं। हमारे तो उनके साथ संबंध भी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें इंतजार है कि कब उनकी धनखड़ से मुलाकात होगी, मैं पता करता हूं कि वो कब मिलेंगे और कहां मिलेंगे, उनका अपॉइंटमेंट लेना है।‘

इस मुलाकात की क्या रही मंशा?

ऐसे में कहा जा रहा है कि ये मुलाकात गहलोत की उसी मंशा का नतीजा है। अब वे धनखड़ से मिल जो लिए हैं। हालांकि इस मुलाकात के बारे में और कोई जानकारी अशोक गहलोत या फिर जगदीप धनखड़ ने सार्वजनिक नहीं की है। ऐसे में इस मुलाकात के कारणों पर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।

 





इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.