जयपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1800 करोड़ में बिछेगी नई पाइप लाइन, शटडाउन से मिलेगी राहत

जयपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1800 करोड़ में बिछेगी नई पाइप लाइन, शटडाउन से मिलेगी राहत
राजस्थान
13 Apr 2026, 01:52 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jaipur New Pipeline Project: जयपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूरा मामला नई पाइप लाइन बिछाने से जुड़ा है। बता दें कि बीसलपुर में शटडाउन के समय जयपुर के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी जुझना पड़ता है। अब इस समस्या का समाधान होने वाला है। सरकार ने बीसलपुर से जयपुर तक नई पाइप लाइन बिछाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद जलदाय विभाग टेंडर निकालेगा।

साल में दो-तीन बार होता है शटडाउन

बता दें कि जयपुर शहर को पानी की सप्लाई बीसलपुर बांध से होती है। बड़े लीकेज और तकनीकी कारणों से विभाग से साल में दो से तीन बार शटडाउन लेता है। ऐसे में आम लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। गौरतलब है कि बीसलपुर पाइप लाइन में बड़े लीकेज है इसके कारण जलापूर्ति व्यवस्था अक्सर बेपटरी हो जाती है। ऐसे में अब विभाग ने करीब 1800 करोड़ की लागत से नई पाइप लाइन बिछाने की घोषणा की है। इससे जयपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

जमीन अवाप्त करने की जरूरत नहीं

वहीं इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ का बयान भी सामने आया है। राठौड़ ने बताया कि नई पाइप लाइन के लिए डीपीआर एक महीने में तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि नई लाइन बिछाने के लिए जमीन अवाप्त करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पहले से ही जमीन विभाग के पास है।

गौरतलब है कि बीसलपुर बांध से पानी की आपूर्ति 2009 से हो रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत इनलेट पाइप लाइन एक ही रखी गई है। जबकि एक अतिरिक्त पाइप लाइन की व्यवस्था पहले से की गई थी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.